LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Election 2025: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और मंत्री नितिन नवीन के डाला वोट, मतदाताओं से की खास अपील

Bihar Election 2025:केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और मंत्री नितिन नवीन के अपने अपने बूथ पर वोट डाला है। साथ ही मतदाताओं से खास अपील भी की है।

मतदान जारी
दिग्गजों ने डाला वोट - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। राज्य के 18 जिलों की 121 सीटों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। पूरे राज्य में 45,341 मतदान केंद्रों पर 3 करोड़ 75 लाख से अधिक मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चयन कर रहे हैं। इस चरण में कुल 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 122 महिलाएं भी शामिल हैं। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदाता घरों से निकलकर मतदान केंद्रों पर लंबी कतारों में नजर आ रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने डाला वोट

लखीसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़हिया के मध्य विद्यालय बड़हिया नंबर-2 स्थित मतदान केंद्र संख्या 43 के पूर्वी भाग में पहुंचकर मतदान किया। वे केंद्र पर पहुंचने वाले पहले मतदाता थे। उनके मतदान के साथ ही केंद्र पर वोटिंग प्रक्रिया की शुरुआत हुई।

Diarch GO

नीतिन नवीन ने डाला वोट

वहीं, बिहार सरकार के मंत्री और बांकीपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार नितिन नवीन ने भी सुबह-सुबह अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि पटना के लोग बड़ी संख्या में मतदान करें और इस बार राज्य में रिकॉर्ड वोटिंग प्रतिशत दर्ज कराएं। पहले चरण की वोटिंग के साथ ही बिहार की सियासत के इस चुनावी संग्राम का निर्णायक दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से शांतिपूर्ण और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है।

विजय सिन्हा ने डाला वोट 

लखीसराय में बिहार के उपमुख्यमंत्री और इसी सीट से बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने पहले चरण के मतदान के तहत अपना वोट डाला। मतदान केंद्र पर पहुंचकर उन्होंने कतार में खड़े होकर मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया। वोट डालने के बाद डिप्टी सीएम ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर मतदाता को मतदान अवश्य करना चाहिए और बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

NSIT
Nsmch