LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: आरजेडी प्रत्याशी पर जेडीयू प्रचारक से मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, बिहार चुनाव में बढ़ा तनाव

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक जंग अब जुबानी वार से जमीनी टकराव तक पहुँच गई है।

RJD candidate accused of assaulting JDU campaigner
आरजेडी प्रत्याशी पर जेडीयू प्रचारक से मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप- फोटो : social Media

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक जंग अब जुबानी वार से जमीनी टकराव तक पहुँच गई है। गया जिले के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आरजेडी प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह उर्फ विश्वनाथ यादव पर जेडीयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के प्रचार वाहन चालक से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।

इस संबंध में बेलागंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी श्रीराम कुमार नामक चालक ने दर्ज कराई है, जो झारखंड के चतरा जिले के कोनना गांव के निवासी हैं और इस समय जेडीयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के प्रचार वाहन के ड्राइवर के रूप में काम कर रहे हैं।

शिकायत के अनुसार, बीते दिन श्रीराम कुमार जेडीयू नेता सुरेंद्र चंद्रवंशी के साथ प्रचार में निकले थे। जब वे बंसी बीघा के पास वाहन सड़क किनारे खड़ा कर विश्राम कर रहे थे, तभी आरजेडी प्रत्याशी विश्वनाथ यादव दर्जनों समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। बताया गया कि विश्वनाथ यादव ने पहले गाली-गलौज की और फिर वाहन चालक के साथ मारपीट की।

ड्राइवर का आरोप है कि विश्वनाथ यादव ने धमकाते हुए कहा कि  इतनी औकात है कि बेलागंज में जेडीयू का वाहन चला रहे हो? अगली बार दिखे, तो लाश मिलेगी। इस दौरान वाहन पर लगे जेडीयू के स्टीकर और पट्टे भी जबरन हटा लिए गए।

NSIT
Nsmch

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बेलागंज थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सबूत जुटाने के साथ गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि बिहार में इस समय चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर है, और ऐसे में राजनीतिक दलों के बीच बढ़ती हिंसा ने चुनाव आयोग की चिंता भी बढ़ा दी है। प्रशासन अब इस घटना को संगीन चुनावी उल्लंघन मानते हुए जांच में तेजी ला रहा है।