LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: गयाजी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सियासी वार, कहा- लालटेन के दौर में था खौफ़ और लूट, आज कानून का बोलबाला…

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने गयाजी में एक तूफ़ानी सभा में भाजपा उम्मीदवार प्रेम कुमार के पक्ष में वोट देने की अपील की।

Delhi chiefMinister Rekha Gupta Hits Out Lantern
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सियासी वार- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: गया टाउन विधानसभा सीट पर चुनावी पारा जहां दिन-ब-दिन उबाल मार रहा है, वहीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मंगलवार को यहां एक तूफ़ानी सभा में भाजपा उम्मीदवार प्रेम कुमार के पक्ष में वोट देने की अपील की। बड़ी भीड़ के बीच उनके तेवर पूरे सियासी रौब और तंज के साथ दिखाई दिए। उन्होंने मंच से ही विपक्ष पर ऐसा हमला बोला कि भीड़ तालियों से गूंज उठी।

रेखा गुप्ता ने अपने भाषण की शुरुआत बिहार के पुराने दौर की याद दिलाते हुए की। उन्होंने कहा कि जिस वक़्त लालटेन की हुक़ूमत थी, उस ज़माने में हमारी बहनों-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल था। गलियों-चौराहों पर डर का साया, लूट-मारपीट-हत्या और अपहरण आम बात थी। जनता खौफ में रहती थी, और सत्ता मौन।उन्होंने राजद-कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि सत्ता में रहकर उन्होंने सिर्फ़ ‘जंगलराज’ फैलाया और बिहार को बदनामी की दलदल में धकेला। उन्होंने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि अब वक़्त बदल चुका है। आज का दौर क़ानून का दौर है। आज दमन पर ज़रा-सी खरोंच भी आ जाए तो कार्रवाई होती है। अपराधियों को खुली छुट नहीं, बल्कि जेल की सलाखें मिलती हैं।गुप्ता ने आगे कहा कि भाजपा सरकार बिहार को विकास के रास्ते पर ले जा रही है।  

दिल्सली सीएम ने कहा कि बिहार में सड़क, शिक्षा, व्यापार, सुरक्षा… हर मोर्चे पर काम हो रहा है। गयाजी स्मार्ट सिटी बन रहा है, पर्यटन बढ़ रहा है, रोज़गार के अवसर तैयार हो रहे हैं। इसलिए इस बार प्रेम कुमार को जिताइए, गया और आगे बढ़ेगा।”

सभा के अंत में उन्होंने नारे लगवाए-“विकास की लहर, भाजपा की सरकार!”और जनता से 7 नवंबर को कमल का बटन दबाने की अपील की।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मनोज कुमार