LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Assembly Election 2025: गायघाट बना बिहार चुनाव का हॉट सीट, आज एनडीए का शक्ति प्रदर्शन, ललन सिंह, नित्यानंद राय और केशव प्रसाद मौर्य दिखेंगे साथ

Bihar Assembly Election 2025: मुजफ्फरपुर का गायघाट विधानसभा क्षेत्र सुर्खियों में है। इस सीट पर आज एनडीए की ओर से शक्ति प्रदर्शन होने जा रहा है, जहाँ गठबंधन के कई बड़े नेता एक साथ मंच साझा करेंगे।

Bihar Assembly Election 2025
गायघाट बना बिहार चुनाव का हॉट सीट- फोटो : reporter

Bihar Assembly Election 2025:  दीपावली की रौनक ख़त्म होते ही बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सियासी तपिश बढ़ गई है। हर दल अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार चुका है, और अब चुनावी समर में मुजफ्फरपुर का गायघाट विधानसभा क्षेत्र सुर्खियों में है। इस सीट पर आज एनडीए की ओर से शक्ति प्रदर्शन होने जा रहा है, जहाँ गठबंधन के कई बड़े नेता एक साथ मंच साझा करेंगे।

आज गायघाट विधानसभा क्षेत्र के बंद्रा प्रखंड के रतवारा गाँव स्थित श्यामा बुनियादी स्कूल मैदान में एनडीए की विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। मंच पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ़ ललन सिंह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहेंगे। ये सभी नेता एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे और चुनावी माहौल को अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश करेंगे।

Diarch GO

गायघाट सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। जदयू ने इस सीट से कोमल सिंह, जो जदयू एमएलसी दिनेश सिंह की पुत्री और वैशाली की लोजपा सांसद बीना देवी की सुपुत्री हैं, को उम्मीदवार बनाया है। वहीं महा गठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव ने मौजूदा विधायक निरंजन राय पर दोबारा भरोसा जताया है। इस वजह से गायघाट विधानसभा क्षेत्र इस चुनाव में ‘हॉट सीट’ बन चुका है।

आज की जनसभा को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह है। ग्रामीण इलाक़ों से लोगों का जुटान शुरू हो गया है और मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एनडीए के इन बड़े नेताओं की मौजूदगी गायघाट में सत्ता समीकरण को प्रभावित कर सकती है।

NSIT
Nsmch

अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या एनडीए की यह ताक़तवर रैली कोमल सिंह के पक्ष में माहौल बना पाती है या निरंजन राय अपनी पुरानी पकड़ बनाए रखते हैं।फिलहाल दोनों पक्षों ने पूरी ताक़त झोंक दी है  और गायघाट की सियासी जलेबी अब और भी पेचीदा होती जा रही है।आख़िरी फैसला 6 नवंबर को जनता के वोट से तय होगा, लेकिन मंच से लेकर मैदान तक, सबकी निगाहें आज की इस जनसभा पर टिकी हैं।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा