LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: मोकामा में अनंत सिंह का चुनाव प्रचार कर बुरे फंसे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, इस मामले में दर्ज हुआ FIR, पटना डीएम ने की पुष्टि

Bihar Election 2025: पटना डीएम ने इस मामले में पुष्टि करते हुए कहा कि, ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह के विरूद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है

ललन सिंह
ललन सिंह पर केस दर्ज - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। पहले चरण के मतदान को लेकर प्रचार प्रसार का आज आखिरी दिन है। शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। वहीं मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर एफआईआर दर्ज हो गया है। इसकी पुष्टि खुद पटना डीएम ने की है। 

जिला प्रशासन ने की पुष्टि

जिला प्रशासन ने ट्विट कर कहा कि, "जिला प्रशासन, पटना द्वारा वीडियो निगरानी टीम के वीडियो फुटेज की जांच की गई। जांचोपरांत इस मामले में ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह के विरूद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है"। बता दें कि सारा विवाद ललन सिंह के एक वीडियो के वायरल होने के बाद शुरु हुआ है। 

चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

दूसरी ओर उस बयान के आलोक में चुनाव आयोग ने ललन सिंह को नोटिस भेजा है। नोटिस बिहार के मुख्य चुनाव आयुक्त की ओर से भेजा गया है। ललन सिंह के पास जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय है। ललन सिंह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कथित तौर पर वीडियो में ललन सिंह विपक्षी वोटरों को वोट देने से रोकने की बात कर रहे हैं हालांकि इस वीडियो की पुष्टि News4Nation नहीं करता है।

चुनाव आयोग ने 24 घंटे में मांगा जवाब 

चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री के बयान को आचार संहिता का संभावित उल्लंघन माना है। इस वीडियो को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। हालांकि अब देखना होगा कि ललन सिंह इस मामले में चुनाव आयोग को क्या स्पष्टीकरण देते हैं। ललन सिंह के पास 24 घंटे का समय है उन्हें 24 घंटे के भीतर अपनी सफाई पेश करनी होगी। 

मोकामा में ललन सिंह कर रहे चुनाव प्रचार 

गौरतलब हो कि, दुलारचंद मर्डर मामले में मोकामा के जदयू प्रत्याशी, पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह 14 दिन के न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल में हैं। अनंत सिंह के जेल जाने के बाद अब ललन सिंह ने मोकामा चुनाव का कामान अपने हाथों में ले लिया है। ललन सिंह ने बीते दिन कहा था कि अनंत सिंह की गैरमौजूदगी में हमें मोकामा चुनाव की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली है। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि मोकामा के एक एक व्यक्ति अनंत सिंह बनकर चुनाव लड़े। ललन सिंह मोकामा में चुनाव प्रचार कर अनंत सिंह के लिए वोट मांग रहे हैं।