LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: यंग वोटर्स को सम्मान! पहली बार वोट करने वालों को मिल रही तारीफ, चुनाव आयोग की अनोखी मुहिम से गदगद हैं युवा

चुनाव आयोग की इस पहल का उद्देश्य युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ाना है। मतदान केंद्रों पर जैसे ही कोई नया मतदाता वोट डालता है, उसे मौके पर ही प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है।

मतदान
यंग वोटर्स को सम्मान!- फोटो : News4nation

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में मतदान के दौरान लोकतंत्र का उत्सव पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है। पहले चरण के 121 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हो गया है। शाम 6 बजे तक मतदान होगा है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सुबह सुबह अपने बूथ पर पहुंच रहे हैं और अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। इस बार वोटिंग केंद्रों पर खास पहल के तहत उन युवा मतदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने पहली बार मतदान किया है।

चुनाव आयोग की पहल 

चुनाव आयोग की इस पहल का उद्देश्य युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ाना है। मतदान केंद्रों पर जैसे ही कोई नया मतदाता वोट डालता है, उसे मौके पर ही प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से युवाओं में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति रुचि और गर्व की भावना बढ़ेगी। साथ ही, इससे अधिक से अधिक युवा आने वाले चुनावों में मतदान के लिए प्रेरित होंगे।

युवाओं में जोश

मतदान केंद्रों पर पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में उत्साह साफ नजर आ रहा है। कई मतदाताओं ने कहा कि सम्मानित होने से उन्हें गर्व महसूस हो रहा है और वे आगे भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित हुए हैं। राज्यभर में चल रही यह पहल बिहार में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत की जा रही है, जिसका मकसद अधिक से अधिक लोगों को लोकतंत्र के इस पर्व में शामिल करना है।

पहली बार मतदान करने पर दिया गया सम्मान 

112 महाराजगंज के बूथ संख्या 108 पर भी इस अभियान को चलाया गया। सिवान जिले के महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में युवा मतदाता की क्षेणी में पहली बार मतदान करने वाली तन्या कुमारी को भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए इस भागीदारी और सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया। जिसके बाद उन्होंने युवाओं से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में अपने अपने मतदान केंद्र पर पहुंचे और मत का प्रयोग करें। 

NSIT
Nsmch

महाराजगंज में त्रिकोणीय मुकाबला 

बिहार के सिवान जिले में स्थित महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र राज्य की राजनीति में एक विशेष पहचान रखता है। इस बार महाराजगंज में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। महागठबंधन के ओर से विशाल जायसवाल तो एनडीए की ओर से हेम नारायण साह चुनावी मैदान में हैं। निदर्लीय प्रत्याशी नीतीश द्विवेदी दोनों महागठबंधन और एनडीए को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। महाराजगंज का चुनावी इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। यहाँ किसी एक दल का स्थायी दबदबा नहीं रहा है और मतदाताओं ने समय-समय पर अलग-अलग दलों और उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है।