LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Election 2025: चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को भेजा नोटिस, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम ! जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar Election 2025: चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को नोटिस भेजा है। ललन सिंह से चुनाव आयोग ने 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है...?

ललन सिंह
ललन सिंह को चुनाव आयोग का नोटिस - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। पहले चरण के मतदान को लेकर प्रचार प्रसार का आज आखिरी दिन है। शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। वहीं मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को चुनाव आयोग ने नोटिस भेज दिया है। ललन सिंह को 24 घंटे के भीतर इस नोटिस का जवाब देना होगा। 

ललन सिंह को नोटिस

जानकारी अनुसार ललन सिंह ने मोकामा में एक बयान दिया था। उस बयान के आलोक में चुनाव आयोग ने ललन सिंह को नोटिस भेजा है। नोटिस बिहार के मुख्य चुनाव आयुक्त की ओर से भेजा गया है। ललन सिंह के पास जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय है। ललन सिंह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कथित तौर पर वीडियो में ललन सिंह विपक्षी वोटरों को वोट देने से रोकने की बात कर रहे हैं हालांकि इस वीडियो की पुष्टि News4Nation नहीं करता है। 

Diarch GO

चुनाव आयोग ने 24 घंटे में मांगा जवाब 

चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री के बयान को आचार संहिता का संभावित उल्लंघन माना है। इस वीडियो को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। हालांकि अब देखना होगा कि ललन सिंह इस मामले में चुनाव आयोग को क्या स्पष्टीकरण देते हैं। ललन सिंह के पास 24 घंटे का समय है उन्हें 24 घंटे के भीतर अपनी सफाई पेश करनी होगी। 

मोकामा में ललन सिंह कर रहे चुनाव प्रचार 

गौरतलब हो कि, दुलारचंद मर्डर मामले में मोकामा के जदयू प्रत्याशी, पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह 14 दिन के न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल में हैं। अनंत सिंह के जेल जाने के बाद अब ललन सिंह ने मोकामा चुनाव का कामान अपने हाथों में ले लिया है। ललन सिंह ने बीते दिन कहा था कि अनंत सिंह की गैरमौजूदगी में हमें मोकामा चुनाव की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली है। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि मोकामा के एक एक व्यक्ति अनंत सिंह बनकर चुनाव लड़े। ललन सिंह मोकामा में चुनाव प्रचार कर अनंत सिंह के लिए वोट मांग रहे हैं।  

NSIT
Nsmch