LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार चुनाव पर निर्वाचन आयोग की पैनी नजर, सीमाओं पर कड़ी निगरानी, इन पर रहेगी विशेष नजर

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सभी राज्यों के अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि बिहार की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाई जाए और...

Bihar Vidhansabha Chunav 2025
बिहार चुनाव पर निर्वाचन आयोग की पैनी नजर- फोटो : social Media

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग पूरी तरह सक्रिय हो गया है।  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी मौजूद थे। इस बैठक में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशकों तथा गृह सचिवों के साथ-साथ गृह मंत्रालय, रेल मंत्रालय और केंद्रीय प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य था  आगामी बिहार चुनाव के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था की समीक्षा और सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता करना। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सभी राज्यों के अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि बिहार की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाई जाए और चुनावी माहौल को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि को तुरंत रोका जाए।

चुनाव आयोग ने विशेष रूप से नेपाल से सटी बिहार की सीमाओं पर निगरानी को और मज़बूत करने के आदेश दिए हैं। साथ ही, हथियार, शराब, नशीले पदार्थ, नकदी और मुफ्त सामान की अवैध आवाजाही पर रोक लगाने के लिए सीमावर्ती चौकियों पर सघन जांच का निर्देश दिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष और भयमुक्त बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ज्ञानेश कुमार ने कहा कि सभी राज्यों और एजेंसियों को चुनावी पारदर्शिता और अखंडता बनाए रखने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने मतदाताओं के लिए सुविधाजनक और सुरक्षित मतदान अनुभव सुनिश्चित करने के लिए जारी मतदाता सुविधा निर्देशों की भी समीक्षा की।

NSIT
Nsmch

चुनाव आयोग ने एनसीबी, आयकर विभाग, सीजीएसटी और डीआरआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों को कार्रवाई तेज़ करने और ठोस खुफिया सूचनाओं के आधार पर अधिकतम जब्ती करने का निर्देश दिया है। आयोग ने साफ चेतावनी दी है कि किसी भी कीमत पर धनबल, बाहुबल या प्रलोभन की राजनीति को चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित नहीं करने दिया जाएगा।बिहार में लोकतंत्र के इस महापर्व को शांति, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग अब पूरी तरह मिशन मोड में है।