LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले बने बीजेपी के साथी, गठबंधन धर्म की उड़ी धज्जियां!
  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले

  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के साथ फिल्म विशेषज्ञों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के

  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की व्यवस्था खत्म
  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की

  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प
  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: सुबह-सुबह मतदान केंद्र पर वोटरों की लगी कतारें, नाश्ते से पहले वोटिंग के लिए उमड़ रहे मतदाता, , दूसरे चरण में कई दिग्गजों की किस्मत EVM में हो रही कैद

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं का जोश आसमान पर है।...

Early Rush at Booths Voters Queue
सुबह-सुबह मतदान केंद्र पर वोटरों की लगी कतारें- फोटो : social Media

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं का जोश आसमान पर है। सूरज उगने से पहले ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें, मानो जनता ने तय कर लिया हो पहले वोट, बाद में नाश्ता। बूथों पर महिलाओं, बुज़ुर्गों और युवाओं का भारी जमावड़ा, लोकतंत्र की असली तस्वीर पेश कर रहा है।

इस चरण में कई वज़नदार और चर्चित चेहरों की राजनीतिक नियति आज जनता के हाथों लिखी जा रही है।

झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, परिहार से राजद के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे की बहू स्मिता गुप्ता, और औरंगाबाद से भाजपा के पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह के पुत्र त्रिविक्रम सिंह मैदान में हैं।राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता भी वोटरों की कसौटी पर हैं।

नवीनगर में पूर्व सांसद आनन्द मोहन के पुत्र चेतन आनंद के सियासी सफर का फैसला भी आज बैलेट-ईवीएम के जरिए होने वाला है।

सिकंदरा से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी की किस्मत का भरोसा मतदाताओं की उंगलियों पर टिका है।कटिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद वोट की जंग में मोर्चा संभाले हैं।सुपौल में मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, छातापुर में नीरज सिंह बबलू, फुलपरास में मंत्री शिला मंडल और बेतिया में रेणु देवी की भविष्य की कुर्सी जनता तय कर रही है।

NSIT
Nsmch

तीन बड़ी पार्टियों के प्रदेश अध्यक्ष भी इस चरण में पसीना बहा रहे हैं। लोजपा (रामविलास) के राजू तिवारी गोविंदगंज से, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम कुटुंबा से,  हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार टेकारी से पसीना बहा रहे हैं।

कुल 20 ज़िलों की 122 सीटों पर जारी मतदान बिहार की राजनीति का चेहरा बदल सकता है। उम्मीद, उत्साह और उत्सव—दूसरे चरण के मतदान ने यह साबित कर दिया कि जनता चुप नहीं, जागी हुई है।

किसकी किस्मत चमकेगी और किसका राजनीतिक सफ़र ठहरेगाये फैसला अब EVM की कोठरी में कैद है, और जनता ने अपने अधिकार का उपयोग कर रही है।