LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: दुलारचंद यादव मर्डर केस में अनंत सिंह समेत 81 गिरफ्तार,डीएम सख्त, बोले -आचार संहिता पर राजनीति की बादशाहत बर्दाश्त नहीं

दुलारचंद यादव मर्डर केस में 81 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Dularchand Yadav Murder Case
दुलारचंद यादव मर्डर केस में अनंत सिंह समेत 81 गिरफ्तार,- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025:  बिहार की सियासत में मोकामा एक बार फिर सुर्ख़ियों के केन्द्र में है। बाहुबली छवि वाले पूर्व विधायक और जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद पटना जिला प्रशासन और पुलिस ने सख़्त रुख़ अपना लिया है। प्रशासन का कहना है कि यह सिर्फ़ एक अपराध नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सीधा हमला हैऔर इसका जवाब क़ानून देगा, राजनीति नहीं। पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मोकामा की घटना को बहुत गंभीरता और संवेदनशीलता से लिया गया है। डीएम की सख्त चेतावनी के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की।कल 81 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और  मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने कहा  कि हम पिछले 48 घंटे से कैंप कर रहे हैं। स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है। चूंकि यह चुनाव प्रक्रिया से जुड़ा मामला है, इसलिए हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।उन्होंने साफ़ कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं और आदर्श आचार संहिता ही चुनाव का सबसे मज़बूत स्तंभ है। डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने  बताया कि सीएपीएफ (केंद्रीय अर्धसैनिक बल) और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से अभियान चला रही है ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो।

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि 30 अक्टूबर को मोकामा में दो प्रत्याशियों के गुटों के बीच तीखी झड़प हुई थी। झड़प के दौरान जमकर पथराव और हिंसा हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।एसएसपी ने कहा कि इसके बाद एक शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान दुलारचंद यादव के रूप में हुई, जो उसी गांव के रहने वाले थे।उन्होंने जानकारी दी कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर केस दर्ज कराया और पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की।कल 81 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और आज मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बेड़ना गांव में छापेमारी के दौरान अनंत सिंह को गिरफ्तार किया गया। डीएम ने स्पष्ट किया कि यह स्वैच्छिक आत्मसमर्पण नहीं, बल्कि पुलिस की कार्रवाई का परिणाम है।डीएम ने कहा कि उन्होंने सरेंडर की कोशिश नहीं की। उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने यह भी बताया कि इस वक़्त अनंत सिंह कहाँ हैं, यह बताना जांच प्रक्रिया के हित में उचित नहीं होगा।

डीएम त्यागराजन ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हो।हमने हर स्तर पर नियंत्रण स्थापित किया है। किसी को भी मतदाताओं को डराने या प्रभावित करने की इजाज़त नहीं दी जाएगी।उन्होंने आगे बताया कि अब तक पटना जिले से सबसे अधिक हथियार जब्त किए गए हैं और पुलिस-मजिस्ट्रेट की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।

NSIT
Nsmch

मोकामा विधानसभा, जो अनंत सिंह का सियासी गढ़ मानी जाती रही है, वहां यह गिरफ्तारी बड़ा राजनीतिक संदेश दे रही है।एक ओर जेडीयू इसे “कानून की जीत” बता रही है, तो दूसरी ओर राजद खेमे से आवाज़ उठ रही है कि यह “चुनावी टाइमिंग पर सवाल” खड़े करती है।लेकिन प्रशासनिक हलकों में यह स्पष्ट है कि यह कार्रवाई कानून के मुताबिक है, न कि सियासी दबाव में।

रिपोर्ट- कुलदीप भारद्वाज