LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: दुलारचंद हत्याकांड और अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद बोले CEC ज्ञानेश कुमार बोले- कहा हिंसा पर जीरो टॉलरेंस

Bihar Election 2025: ज्ञानेश कुमार ने बिहार के मतदाताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर और जिला अधिकारी निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मतदाता भयमुक्त होकर मतदान करें।

ज्ञानेश कुमार
ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव और मोकामा के बाहुलबली नेता और जदयू प्रत्याशी की गिरफ्तारी के बाद सियासी सरगर्मी सातवें आसमान पर है। इसी बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन आयोग की हिंसा के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस नीति’है और किसी भी तरह की हिंसक घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ज्ञानेश कुमार का बिहार चुनाव पर बड़ा बयान 

ज्ञानेश कुमार ने बिहार के मतदाताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर और जिला अधिकारी निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि मतदाता भयमुक्त होकर मतदान कर सकें। हमारा लक्ष्य है कि बिहार का चुनाव विश्व के लिए एक मानक बने। उन्होंने यह अपील भी की कि सभी मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लें और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

मोकामा हत्याकांड के बाद आया सख्त संदेश

मुख्य चुनाव आयुक्त का यह बयान ऐसे समय आया है, जब 30 अक्टूबर को मोकामा विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। उस वक्त वे जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी की रैली में मौजूद थे। इस वारदात के बाद पुलिस ने जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। चुनाव आयोग ने घटना के तुरंत बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए मोकामा में तैनात कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया।

निर्वाचन आयोग पूरी तरह तटस्थ है

कानपुर स्थित आईआईटी में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि आयोग की तटस्थता और पारदर्शिता चुनाव प्रक्रिया की रीढ़ है। बिहार में हर दल अपने तरीके से मतदाताओं से वोट मांग रहा है। लेकिन निर्वाचन आयोग के लिए न कोई सत्ताधारी है, न विपक्षी आयोग सभी के लिए समान रूप से निष्पक्ष है। उन्होंने कहा कि पहला चरण का मतदान 6 नवंबर, दूसरा चरण 11 नवंबर और मतगणना 14 नवंबर को होगी।

NSIT
Nsmch

पारदर्शिता के साथ होगा चुनाव 

ज्ञानेश कुमार ने कहा कि, हमारा प्रयास है कि बिहार का यह चुनाव पारदर्शिता, दक्षता और सुगमता के नए मानक स्थापित करे। दुनिया को दिखाया जाएगा कि भारत का लोकतंत्र कितना मजबूत है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने साथ ही कहा कि आयोग पूरी तैयारी के साथ मैदान में है। 243 रिटर्निंग ऑफिसर, उतने ही पर्यवेक्षक, सभी डीएम, एसपी, एसएसपी और पुलिस अधिकारी मतदान की हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। मोकामा में हाल की हिंसक वारदात के बाद आयोग का यह सख्त संदेश स्पष्ट करता है कि बिहार में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।