LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: मोकामा हत्याकांड के बाद एक्शन में पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन, लल्लू मुखिया पर कसा शिकंजा, तीन प्रचार वाहनों को किया गया जब्त

निष्पक्ष चुनाव को लेकर पटना के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। अनंत सिंह के बाद अब लल्लू मुखिया पर शिकंजा कस गया है....

पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन, लल्लू मुखिया
मोकामा हत्याकांड के बाद एक्शन में पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन, लल्लू मुखिया पर कसा शिकंजा - फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड के बाद बिहार की सियासी ज़मीन गरमा गई है। अब यह बवाल पूरी तरह प्रशासनिक एक्शन में तब्दील हो चुका है। पटना के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। उन्होंने साफ़ लहजे में कहा कि मोकामा विधानसभा क्षेत्र में हुई घटना को जिला प्रशासन और पुलिस ने बेहद गंभीरता से लिया है। कई स्तरों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

डॉ. त्यागराजन ने स्पष्ट किया कि आदर्श आचार संहिता लोकतंत्र की रीढ़ है, और चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने दो-टूक चेतावनी दी कि अगर कोई असामाजिक तत्व कानून या आचार संहिता का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने 100 फीसदी हथियार जमा करने का आदेश जारी किया है। सभी वैध हथियारों की पहचान कर ली गई है और उनकी जमा प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। साथ ही, अवैध हथियारों की जब्ती के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

मोकामा में 30 अक्टूबर कोदुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में पुलिस ने शनिवार की देर रात बाहुबली नेता और जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह को उनके बेढ़ना स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम से लेकर एसपी तक को हटा दिया, जिससे स्पष्ट संदेश गया कि पटना के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम.अब किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेंगेा।

NSIT
Nsmch

इतना ही नहीं, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में प्रशासन ने बाढ़ से राजद प्रत्याशी कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया की तीन प्रचार वाहनों को जब्त कर लिया है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने कहा कि हर प्रत्याशी को चुनाव आचार संहिता का पालन करना ही होगा, उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई तय है।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, मोकामा और बाढ़ क्षेत्र में 24 घंटे निगरानी, ड्रोन सर्विलांस, और वीडियो मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है। पर्याप्त CAPF जवानों की तैनाती की गई है जो स्थानीय पुलिस और मजिस्ट्रेट के साथ तालमेल में काम कर रहे हैं।

पटना डीएम डॉ. त्यागराजन ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी व्यक्ति शांति भंग करेगा, उसके खिलाफ तत्काल दंडात्मक कार्रवाई होगी।

बहरहाल मोकामा की सियासत अब प्रशासनिक सख़्ती के साए में है ,जहां कभी गोलियों की गूंज से डर फैला था, अब वहीं कानून का शिकंजा कसने लगा है। वहीं  हीएम की कड़ी चेतावनी के बाद बाढ़ सहित पूरे पटना में प्रशासन ने अराजक तत्वों पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है।