LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Tejashwi Yadav:वैशाली में लालू के लालों की अलग-अलग गिनती, तेजस्वी के वोट हाजीपुर आईटीआई में,तेज प्रताप के आरएन कॉलेज में होंगे काउंट

Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना से पहले वैशाली जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव की सीटों पर अलग-अलग मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

Tejashwi Yadav:वैशाली में लालू के लालों की अलग-अलग गिनती, ते
वैशाली में लालू के लालों की अलग-अलग गिनती- फोटो : social Media

Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना से पहले वैशाली जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों  तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव  की सीटों पर अलग-अलग मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव की राघोपुर सीट की मतगणना हाजीपुर के लड़कों के आईटीआई परिसर में की जाएगी। वहीं उनके बड़े भाई और जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की महुआ सीट के वोटों की गिनती हाजीपुर शहर स्थित आर.एन. कॉलेज में होगी।

वैशाली जिले में कुल 8 विधानसभा सीटें हैं, जिनकी मतगणना के लिए दो अलग-अलग काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। आर.एन. कॉलेज में महनार, लालगंज, वैशाली, महुआ और राजापाकर सीटों के वोट गिने जाएंगे, जबकि आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान में हाजीपुर, पातेपुर और राघोपुर सीट की मतगणना होगी। प्रशासन ने बताया कि यह व्यवस्था जगह की कमी और सुरक्षा कारणों से की गई है।

Diarch GO

लोकसभा चुनाव के दौरान भी हाजीपुर संसदीय सीट के तहत आने वाली कई विधानसभा क्षेत्रों की गिनती आर.एन. कॉलेज में हुई थी। लेकिन इस बार सीटों की संख्या और काउंटिंग टेबलों की अधिकता को देखते हुए दो अलग-अलग स्थल बनाए गए हैं, ताकि मतगणना कार्य सुचारू रूप से चल सके।

पटना जिले में भले ही 14 विधानसभा सीटें हों, लेकिन वहां की मतगणना एक ही केंद्र ए.एन. कॉलेज, पटना में की जाएगी। वहीं, वैशाली जैसे जिलों में जगह की सीमितता के कारण अलग-अलग काउंटिंग सेंटर की जरूरत पड़ी है।

NSIT
Nsmch

चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार राज्यभर के 38 जिलों में कुल 46 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। यानी कई जिलों में एक से अधिक केंद्रों पर गिनती होगी। इनमें वैशाली, सहरसा, पूर्वी चंपारण, सीवान, भागलपुर, गया और पूर्णिया शामिल हैं। उदाहरण के तौर पर, सहरसा जिले में चार विधानसभा सीटें हैं, लेकिन तीन काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं।

चुनाव आयोग ने सभी केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए सख्त इंतज़ाम किए हैं। 14 नवंबर की सुबह 8 बजे से सभी 46 केंद्रों पर एक साथ वोटों की गिनती शुरू होगी।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जब दोनों भाइयों  तेजस्वी और तेज प्रताप यादव  की सीटों के नतीजे अलग-अलग केंद्रों से आएंगे, तो वैशाली की सियासी हवा का रुख किस दिशा में बहेगा।