LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Bihar Election Results 2025: बिहार का निर्णायक दिन, पोस्टल बैलट से शुरू होगी मतगणना, दोपहर तक साफ़ हो जाएगा किसे मिलेगा सत्ता का सिंहासन

Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सियासी जंग आज अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है।

Bihar Election Results 2025
सत्ता का सिंहासन- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सियासी जंग आज अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। सुबह से ही पूरे राज्य में मतगणना केंद्रों पर चौकसी और सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम के बीच निर्णय का दिन शुरू हो गया है। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती होगी और लगभग आधे घंटे बाद ईवीएम की परतें खुलनी शुरू होंगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर तक तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी, और यह भी तय हो जाएगा कि सत्ता की बागडोर किसके हाथ में जाएगी।

मोतीहारी में दो मतगणना केंद्र पर 12 विधानसभा चुनाव का होगा मतगणना।मोतीहारी एमएस कालेज में छह व डायट मोतीहारी में छह विधानसभा क्षेत्र का होगा मतगणना।मतगणना को लेकर तीन लेयर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है।शहर के चप्पे चप्पे पर देर रात्रि से ही सघन जांच चल रही है।वही एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि  काउंटिंग सेंटर पर 4 CRPF की कंपनी तैनात। वाटर टैंकर, अश्रु गैस दस्ता की तैनाती। पूरे जिले भर में २० कंपनी को वाहन जांच और फ्लैग मार्च हेतु तैनात किया गया है। विधि व्यवस्था हाथ में लेने वालो पूरी कड़ाई से निपटा जाएगा।

बांका जिले की पांचों विधानसभा सीटों के लिए मतगणना आज शुक्रवार को सख़्त सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच होगी। प्रशासन ने मतगणना को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक तैयारी की है।

मुंगेर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों मुंगेर, तारापुर और जमालपुर के लिए आज मतगणना का दिन है। मतगणना कार्य के लिए आरडी एंड डीजे कॉलेज को मुख्य केंद्र बनाया गया है, जहाँ सुबह से ही सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

NSIT
Nsmch

राजधानी पटना, जो सबसे अधिक यानी 14 विधानसभा सीटों वाला जिला है, वहाँ की पूरी मतगणना एक ही जगह ए.एन. कॉलेज में की जा रही है। इसके उलट, सहरसा की 4 सीटों के लिए 3 अलग काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। वहीं, एक से अधिक मतगणना केंद्र वाले जिलों में पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, सीवान, वैशाली, भागलपुर और गया भी शामिल हैं।

भागलपुर जिले में चुनावी रण का माहौल बेहद गर्म है।भागलपुर, नाथनगर, कहलगांव और पीरपैंतीइन चार सीटों की गिनती पॉलिटेक्निक कॉलेज में जारी है।जबकि बिहपुर, गोपालपुर और सुल्तानगंज की मतगणना महिला आईटीआई, बरारी में की जा रही है।कुल मिलाकर जिले की 7 विधानसभा सीटों से 82 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम के भीतर कैद है और कुछ ही घंटों में यह ताला खुलने वाला है।

सियासी समीकरण की बात करें तो महागठबंधन में एक बार फिर आरजेडी अग्रणी भूमिका में है और 143 सीटों पर मैदान में उतरी है। कांग्रेस को 61 सीटें, CPI(ML) को 20, VIP को 12, CPI को 9 और CPI(M) को 4 सीटें मिली हैं।

दूसरी ओर, एनडीए में बीजेपी और जेडीयूदोनों 101-101 सीटों पर लड़ रहे हैं। एलजेपी(आर) 29 सीटों पर, जबकि हम और आरएलएम 6-6 सीटों पर ताल ठोक रहे हैं।इस बार बिहार में बंपर वोटिंग ने सियासी उत्साह और उम्मीदों को और बढ़ा दिया है।पहले चरण में 65.08% मतदान,दूसरे चरण में बढ़कर 68.76% तक पहुंच गया।

आज का दिन बिहार की राजनीति की दिशा और दशा दोनों तय करेगा। अब बस कुछ घंटे और, फिर तय होगा कि सत्ता की चाबी महागठबंधन के हाथ में जाती है या एनडीए फिर से बाज़ी मारता है।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार, अंजनी कुमार कश्यप, चंद्रशेखर भगत, मो. इम्तियाज