LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: दरभंगा में डिबेट शो बना रणक्षेत्र! पुष्पम प्रिया समर्थकों और BJP कार्यकर्ताओं में जमकर हुआ जूतम पैजार, इस कारण हुआ बवाल

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: प्लुरल्स पार्टी सुप्रीमो पुष्पम प्रिया चौधरी के समर्थकों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार हंगामा और मारपीट हो गई।....

Pushpam Priya BJP Supporters Clash
पुष्पम प्रिया समर्थकों और BJP कार्यकर्ताओं में जमकर हुआ जूतम पैजार- फोटो : social Media

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: दरभंगा की सियासत में शनिवार को उस वक्त हलचल मच गई जब संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक न्यूज़ चैनल के डिबेट शो के दौरान प्लुरल्स पार्टी सुप्रीमो पुष्पम प्रिया चौधरी के समर्थकों और भारतीय जनता पार्टी  के कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार हंगामा और मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि बहस के बीच माहौल इतना गर्मा गया कि लात-घूसे चलने लगे, मंच पर अफरा-तफरी मच गई और हालात बेकाबू हो गए।

घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की है। जैसे ही डिबेट शुरू हुई, सीटी बजाने और नारेबाज़ी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कुछ ही पलों में हाथापाई और कुर्सियाँ फेंकने की नौबत आ गई। पुलिस को तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा। सुरक्षा बलों ने किसी तरह भीड़ को तितर-बितर किया और कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा।

इस पूरी झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में समर्थक एक-दूसरे पर हमला करते और नारे लगाते नजर आ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह वीडियो चर्चा का मुख्य विषय बन चुका है।

पुलिस ने बताया कि मौके पर हालात अब नियंत्रण में हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र विश्वविद्यालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर