LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar Election Counting: दानापुर में राजद को बड़ा झटका, 30 राउंड की गिनती के बाद हारे रीतलाल यादव, इतने वोटों से जीते रामकृपाल यादव

Bihar Election Counting: दानापुर में लालू-तेजस्वी का जादू नहीं चला और दानापुर से लगातार आगे चल रहे रीतलाल यादव 30 राउंड की गिनती के बाद 29133 मतों से हार गए हैं।

दानापुर से राजद प्रत्याशी हारे
दानापुर से राजद प्रत्याशी हारे - फोटो : News4nation

Bihar Election Counting:  बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों ने राज्य की राजनीतिक तस्वीर लगभग साफ कर दी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए की बहुमत की सरकार बनती नजर आ रही है। बीजेपी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनती नजर आ रही है। शाम 04.47 बजे तक के रुझान में बीजेपी 91 सीटों पर आगे चल रही है...जदयू 83 सीट पर आगे चल रही है....लोजपा(रा) 19 सीटों पर आगे चल रही है वहीं हम 5 सीट और रालोमो- 4 सीटों पर आगे चल रही है। महागठबंधन की बात करें तो राजद 27 सीटों पर, कांग्रेस 5 सीटों पर तो लेफ्ट 3 सीटों पर आगे है। वहीं AIMIM- 5 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग ने 243 सीटों का रुझान जारी कर दिया है। जिसके अनुसार एनडीए को 202 सीट पर महागठबंधन 35 सीट पर, एआईएमआई-5 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी और जदयू दोनों बहुमत में है। 

राजद को बड़ा झटका

वहीं महागठबंधन के लिए बुरी खबर है। दानापुर से राजद सुप्रीमो लालू यादव को बड़ा झटका लगा है। लालू यादव ने दानापुर में जेल में बंद अपने प्रत्याशी रीतलाल यादव के लिए रोड शो भी किया था लेकिन दानापुर में लालू-तेजस्वी का जादू नहीं चला और दानापुर से लगातार आगे चल रहे रीतलाल यादव 30 राउंड की गिनती के बाद 29133 मतों से हार गए हैं। 30 राउंड की गिनती होनी थी। 30 राउंड की गिनती के बाद रामकृपाल यादव को 119877 वोट मिले तो वहीं रीतलाल यादव को 90744 वोट मिले हैं। रीतलाल यादव की 2020 में पहली बार दानापुर से चुनाव जीते थे वहीं इस बार उन्हें करारी हार मिली है।