LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bihar Election Counting: दानापुर से राजद को बड़ा झटका, 18 राउंड की वोटिंग के बाद रीतलाल यादव इतने वोटों से पीछे, एनडीए की बड़ी जीत

Bihar Election Counting: दानापुर से राजद को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। 18वें राउंड की गिनती के बाद रीतलाल यादव पीछे चल रहे हैं....

दानापुर
रीतलाल यादव पीछे - फोटो : social media

Bihar Election Counting:  बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों ने राज्य की राजनीतिक तस्वीर लगभग साफ कर दी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए की बहुमत की सरकार बनती नजर आ रही है। बीजेपी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनती नजर आ रही है। दोपहर 12.58 बजे तक के रुझान में बीजेपी 89 सीटों पर आगे चल रही है...जदयू  79 सीट पर आगे चल रही है....लोजपा(रा) 21 सीटों पर आगे चल रही है वहीं हम 4 सीट और रालोमो- 5 सीटों पर आगे चल रही है। महागठबंधन की बात करें तो राजद 31 सीटों पर, कांग्रेस 4 सीटों पर तो लेफ्ट 5 सीटों पर आगे है। वहीं AIMIM- 5 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग ने 243 सीटों का रुझान जारी कर दिया है। जिसके अनुसार एनडीए को 198 सीट पर महागठबंधन 40 सीट पर, एआईएमआई-5 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी और जदयू दोनों बहुमत में है। 

राजद को बड़ा झटका

वहीं महागठबंधन के लिए बुरी खबर है। महागठबंधन के उम्मीदवार तेजस्वी यादव अपनी सीटिंग सीट राघोपुर से लगातार पीछे चल रहे थे, हालांकि 8 वें राउंड के बाद तेजस्वी 525 वोट से आगे चल रहे हैं, वहीं दानापुर से राजद सुप्रीमो लालू यादव को बड़ा झटका लगा है। लालू यादव ने दानापुर में जेल में बंद अपने प्रत्याशी रीतलाल यादव के लिए रोड शो भी किया था लेकिन दानापुर में लालू-तेजस्वी का जादू चलता नहीं दिख रहा है। दानापुर से लगातार आगे चल रहे रीतलाल यादव अब 7 हजार से अधिक वोट से पीछे चल रहे हैं। 18 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के रामकृपाल यादव 7696 वोट से आगे चल रहे हैं।