LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

महागठबंधन के तीन प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन, बाबूबरही, वारसलीगंज, प्राणपुर में कांग्रेस-वीआईपी ने छोड़ा मैदान

Congress-VIP candidates withdrew their nominations
Congress-VIP candidates withdrew their nominations- फोटो : news4nation

Bihar Election : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में करीब 12 सीटों पर फ्रेंडली फाइट होने की नौबत को टालने के लिए कांग्रेस और वीआईपी के तीन उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया है. बाबूबरही, वारसलीगंज, प्राणपुर में कांग्रेस-वीआईपी ने फ्रेंडली फाइट को टालने का निर्णय लिया है. नाम वापसी के अंतिम दिन गुरुवार को तीनों ही सीटों पर कांग्रेस के दो और वीआईपी के एक उम्मीदवार ने नाम वापस ले लिया. इससे तीनों सीटों पर अब एनडीए और महागठबंधन के आमने-समाने की टक्कर हो गई है. 

बाबूबरही विधानसभा सीट से VIP ने अपना उम्मीदवार वापस ले लिया है. बिंदु गुलाब यादव VIP उम्मीदवार थीं. वहीं राजद के उम्मीदवार अरुण कुशवाहा हैं. अब अरुण कुशवाहा ही महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे. पूर्व विधायक गुलाब यादव की बेटी के मैदान से हटने से अब राजद के अरुण कुशवाहा ही महागठबंधन के उम्मीदवार हो गए हैं. तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री चेहरे और मुकेश सहनी के डिप्टी सीएम के चेहरे के रूप में ऐलान के बाद वीआईपी ने बिंदु का नाम वापस लेने का फैसला लिया. 

प्राणपुर में कांग्रेस का सरेंडर

वहीं कटिहार के प्राणपुर विधानसभा सीट से महागठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी तौकीर आलम ने अपना नाम वापस ले लिया है। बताते चले कि कटिहार के प्राणपुर विधानसभा सीट से महागठबंधन के राजद से इशरत प्रवीण और कांग्रेस के तौकीर आलम को टिकट दे दिया था और कांग्रेस उम्मीदवार तौकीर आलम  पर्चा भरा था  दोनों एक ही सीट से चुनावी मैदान में थे ,जिस कारण महागठबंधन के दोनों प्रत्याशी आमने सामने आ गए थे। जिसके बाद तौकीर आलम ने अपना नाम वापस लेते हुए कहा कि आलाकमान के आदेश का उन्होंने पालन किया है, महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो उसके लिए सब एक जुट है।अब तौकीर आलम कांग्रेस से बरारी विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगे , इस दौरान उनके साथ राजद नेता जाकिर हुसैन और अन्य समर्थक भी मौजूद थे।

मंटन सिंह ने वापस लिया नाम

नवादा के  वारसलीगंज में कांग्रेस उम्मीदवार सतीश सिंह उर्फ मंटन सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। यह फैसला दो बाहुबलियों के बीच कड़ी टक्कर की अटकलों के बीच आया है। मंथन सिंह को कांग्रेस ने टिकट दिया था, लेकिन बाद में उन्हें नाम वापस लेने का निर्देश दिया गया। यहां राजद से कुख्यात अशोक महतो की पत्नी कुमारी अनीता उम्मीदवार हैं. अब भाजपा की अरुणा देवी और राजद की अनीता देवी के बीच आमने सामने का मुकाबला होगा. मंटन सिंह ने नाम वापस लेने के बाद कहा ह गठबंधन धर्म का पालन करेंगे और पार्टी उन्हें जहां भी भेजेगी, वहां जाएंगे। 

NSIT
Nsmch

कटिहार से श्याम और नवादा से अमन की रिपोर्ट