LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Bihar counting: कांग्रेस का हाल बेहाल, 61 सीटों पर लड़ी, माले से भी नीचे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम मैदान में पिछड़े

Bihar counting:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार फिसलता दिखाई दे रहा है।

Rajesh Ram  trails
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम मैदान में पिछड़े- फोटो : social Media

Bihar counting:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार फिसलता दिखाई दे रहा है। 61 सीटों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस 20 सीटों वाली माले से भी नीचे खिसकती दिख रही है। ताज़ा रुझानों में माले को 4 सीटों पर बढ़त मिली है, जबकि कांग्रेस सिर्फ 4 सीटों पर ही आगे है। पिछले चुनाव की तरह इस बार भी कांग्रेस महागठबंधन के लिए कमजोर कड़ी बनती दिख रही है।

सबसे बड़ा झटका पार्टी को उसके प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के कुटुंबा (आरक्षित) सीट पर पीछे होने से लगा है। वे हम के प्रत्याशी ललन राम से 8977 वोटों से पीछे चल रहे हैं। बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के नेतृत्व में भी पार्टी का ग्राफ गिरता नज़र आ रहा है। केवल राजेश राम ही नहीं, बल्कि वरिष्ठ नेता अजीत और शकील अहमद खान भी पिछड़ रहे हैं।

कांग्रेस ने इस चुनाव में कुल 61 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। पहली सूची में 48 नाम और दूसरी सूची में 7 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था। इस बार कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने, स्थानीय मुद्दों को केंद्र में रखने और जनता से सीधे संवाद की रणनीति अपनाई थी। बेरोज़गारी, शिक्षा, कृषि संकट और स्थानीय विकास को पार्टी ने मुख्य मुद्दा बनाया था।

पार्टी ने राजेश राम को कुटुंबा से, शकील अहमद खान को कदवा से, शाश्वत केदार पांडेय को नरकटियागंज से और कमरुल होदा को किशनगंज सीट से टिकट दिया था। कांग्रेस का लक्ष्य 2020 के चुनाव में मिले 19 सीटों के आंकड़े को सुधारना था, जब उसका वोट शेयर 9.48 प्रतिशत रहा था।

NSIT
Nsmch

महागठबंधन की महत्वपूर्ण सहयोगी होते हुए भी कांग्रेस की स्थिति कमजोर पड़ती दिख रही है। पार्टी उम्मीद कर रही थी कि नए चेहरों और स्थानीय नेतृत्व के बल पर वह इस बार बेहतर प्रदर्शन कर पाएगी, लेकिन शुरुआती रुझान उसकी रणनीति पर सवाल खड़े कर रहे हैं।