LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: कांग्रेस का एनडीए पर करारा वार, रागिनी नायक ने कहा-ठगबंधन का पाप का घड़ा भर चुका, 14 नवंबर को फूटेगा!

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने एनडीए पर तीखा हमला बोलते हुए सियासी माहौल में आग लगा दी।...

Bihar Vidhansabha Chunav 2025
कांग्रेस का एनडीए पर करारा वार- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहारशरीफ़ में सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने एनडीए पर तीखा हमला बोलते हुए सियासी माहौल में आग लगा दी। उन्होंने एनडीए को ठगबंधन करार देते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों से बिहार की जनता को सुनाए गए झूठ और वादों का अब हिसाब होगा। उनके मुताबिक, अब पाप का घड़ा भर चुका है, जो 14 नवंबर यानी मतगणना के दिन फूटेगा।

बिहारशरीफ़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ़्रेंस में रागिनी नायक ने एनडीए के घोषणा पत्र को “जुमला पत्र” बताते हुए कहा कि 1 करोड़ नौकरियों का वादा बिहार की जनता के साथ सबसे बड़ा मज़ाक है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस ठगबंधन के नेता घोषणा पत्र जारी करने के लिए मंच पर 26 सेकंड भी नहीं टिक पाते, वो करोड़ों नौकरियां क्या देंगे?

रागिनी नायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सवा लाख करोड़ के पैकेज का हिसाब देने से कतराते हैं। 10 वर्षों की सत्ता में सिर्फ़ भाषण मिले, विकास नहीं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि इस बार बिहार की जनता बदलाव के मूड में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, वो करके दिखाती है। जनता इस बार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।

NSIT
Nsmch

रागिनी नायक का यह बयान बिहार की सियासत में हलचल मचा गया है। एनडीए जहां अपनी विकास यात्रा और वादों की दुहाई दे रहा है, वहीं कांग्रेस ने सीधे ठगबंधन का ठप्पा लगाकर चुनावी रण को और धारदार बना दिया है।14 नवंबर की मतगणना अब सिर्फ़ नतीजों की नहीं, सियासी सच और झूठ की भी परख बनेगी।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय