LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: बख्तियारपुर में नीतीश का सियासी जलवा, बोले-‘अरुण बाबू, हम-वोटर आपके साथ हैं’, एनडीए उम्मीदवारों को दी फतह की दुआ

Bihar Election 2025: सीएम नीतीश ने आज बख्तियारपुर से एनडीए प्रत्याशी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि “अरे अरुण बाबू, इधर आइए... हम आपके वोटर हैं भाई! आपको वोट देने बख्तियारपुर भी आयेंगे।”

सीएम नीतीश
सीएम नीतीश ने की मुलाकात - फोटो : News4nation

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एनडीए प्रत्याशियों को चुनावी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने लोजपा (रामविलास) प्रत्याशी अरुण कुमार साह से मुलाकात की और उन्हें जीत के लिए आशीर्वाद दिया। मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने मुस्कुराते हुए कहा कि “अरे अरुण बाबू, इधर आइए... हम आपके वोटर हैं भाई! आपको वोट देने बख्तियारपुर भी आयेंगे।”

बख्तियारपुर और फतुहा प्रत्याशी से मिले सीएम नीतीश 

मुख्यमंत्री के इस अंदाज़ से वहां मौजूद समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। इसी क्रम में फतुहा विधानसभा सीट से एनडीए की ओर से चुनाव लड़ रहीं लोजपा प्रत्याशी रूपा कुमारी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरा गठबंधन एकजुट होकर इस चुनाव में मजबूती से उतर रहा है। बिहार में पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होनी है, जिसके लिए एनडीए के सभी शीर्ष नेता प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक रहे हैं।