LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Election 2025: प्रिय बिहारवासी...बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश का जनता के नाम पैगाम, कर दी बड़ी अपील

Bihar Election 2025: प्रिय बिहार वासियों, 2005 से पहले बिहार की स्थिति बेहद दयनीय थी। पूरा प्रदेश अंधकार में डूबा हुआ था। सड़के जर्जर थीं, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी थी।

CM Nitish
सीएम नीतीश का बिहारवासियों से अपील- फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। चुनाव प्रचार का दौर जारी है। पहले चरण का मतदान होने में मात्र 5 दिन शेष है। ऐसे में सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दी है। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार वासियों को संदेश दिया है। सीएम नीतीश ने बिहार के लोगों को अपने द्वारा किए गए कामों को गिनाया है। साथ ही बिहारवासियों से वादा किया है कि अगले पांच सालों में वो प्रदेश में औद्योगिक क्रांति का स्वर्णिय युग स्थापित करेंगे।  

2005 से पहले थी बिहार की दयनीय स्थिति

सीएम नीतीश ने कहा कि, प्रिय बिहार वासियों, 2005 से पहले बिहार की स्थिति बेहद दयनीय थी। पूरा प्रदेश अंधकार में डूबा हुआ था। सड़के जर्जर थीं, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी थी। उद्योग-धंधे ठप थे, युवाओं के पास रोजगार नहीं था और अपराध तथा भ्रष्टाचार अपने चरम पर थे। आपने एनडीए को अवसर दिया और हमने समाज के हर वर्ग और तबके का ध्यान रखते हुए विकास की नई गाथा लिखी।

Diarch GO

बदहाली से खुशहाली की ओर बढ़ बिहार 

मुझे गर्व है कि हमने बिहार की बदहाली से खुशहाली की इस यात्रा को मिलकर आगे बढ़ाया है। कभी जिस बिहार की पहचान अपराध और अराजकता से थी, वही बिहार आज मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर शासन का पर्याय बन चुका है। 2005 में बिहार का जीएसडीपी ₹79,000 करोड़ था, जो आज बढ़कर ₹11 लाख करोड़ हो चुका है। महिला सशक्तिकरण में बिहार ने पूरे देश के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना और मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना जैसी योजनाओं ने युवाओं और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया है। 

गांव-गांव तक पहुंची पक्की सड़कें

आज गांव-गांव तक पक्की सड़कें और बिजली पहुंच चुकी है। हमने सुशासन का राज स्थापित करते हुए प्रदेश के पारंपरिक कला, संस्कृति एवं ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण और प्रचार-प्रसार किया है। इस कारण आज, बिहार आने वाले देशी पर्यटकों की संख्या 6 करोड़ से अधिक एवं विदेशी पर्यटकों की संख्या 7 लाख से अधिक पहुंच गई है। हमारा संकल्प है कि हम बिहार को एक विकसित राज्य बनाएं और अगले पांच वर्षों में औद्योगिक क्रांति का स्वर्णिम युग स्थापित करेंगे। हर नागरिक के जीवन की सुगम बनाएंगे, उद्योग प्रगति का मार्ग प्रशस्त कोंगे और शिक्षा एवं रोजगार से युवाओं की सशक्त बनाएंगे।

NSIT
Nsmch