LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Bihar Election 2025: सीएम नीतीश सुबह सुबह पहुंचे जदयू वॉर रुम, मतदान के बीच JDU नेताओं संग बनी बड़ी रणनीति

Bihar Election 2025: सीएम नीतीश सुबह सुबह जदयू कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पूरे कार्यालय का जायजा लिया। वॉर रुम का मुआयना किया। इस दौरान सीएम नीतीश के साथ जदयू के कई वरिष्ठ नेता भी थे।

सीएम नीतीश
नीतीश पहुंचे जदयू वॉर रुम- फोटो : social media

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अचानक जेडीयू के वॉर रूम पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी की ओर से चल रही चुनावी मॉनिटरिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने जेडीयू कार्यालय का दौरा करते हुए एक-एक विभाग और चैंबर का स्वयं मुआयना किया।मुख्यमंत्री के साथ जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। 

जदयू ऑफिस पहुंचे सीएम नीतीश 

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि,मुख्यमंत्री खुद स्थिति का जायजा लेने पहुंचे हैं। जो रुझान मिल रहे हैं और कार्यकर्ताओं से जो सूचना आ रही है, वह बेहद उत्साहजनक है। एनडीए के पक्ष में हर क्षेत्र में जबरदस्त मतदान हो रहा है। पहले चरण की तरह इस बार भी खासकर महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। जदयू कार्यालय में नीतीश कुमार के पहुंचने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने हर क्षेत्र से आ रहे मतदान रुझानों की सीधी रिपोर्ट ली और अगली रणनीति पर चर्चा की।

सीएम नीतीश को शपथ दिलाएंगे राज्यपाल

विजय चौधरी ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि वे 18 तारीख को शपथ लेंगे और 14 को परिणाम महागठबंधन के पक्ष में आएंगे। शपथ लेने से किसी को कोई नहीं रोक सकता, लेकिन बिहार के राज्यपाल शपथ नीतीश कुमार को ही दिलाएंगे।

मानसिक दिवालियापन का शिकार है कांग्रेस

वहीं कांग्रेस की ओर से आए एक ट्वीट पर भी विजय चौधरी ने प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस ने जहां जेडीयू उम्मीदवार न होने पर राजद को वोट देने की अपील की थी, इस पर चौधरी ने कहा कि यह कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन और हास्यास्पद बयान है। जिस पार्टी की अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं है, वह जेडीयू पर टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं है।

NSIT
Nsmch