LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Election 2025: सीएम नीतीश ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग, बख्तियारपुर में डाला वोट, की खास अपील

Bihar Election 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकतंत्र के महापर्व में अपने मतदान का प्रयोग किया है। सीएम नीतीश ने बख्तियारपुर में अपना वोट डाला है।

सीएम नीतीश
सीएम नीतीश ने डाला वोट - फोटो : News4nation

Bihar Election 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में वोट डाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना स्थित अपने आवास से मतदान करने के लिए रवाना हुए। सीएम नीतीश बख्तियारपुर के मंजू सिन्हा प्रोजेक्ट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में अपने मतदान केंद्र पर वोट डाला। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और सीएम के पहुंचने से पहले प्रशासन ने तैयारी पुख्ता कर ली थी।

Diarch GO

सीएम नीतीश की अपील 

सीएम नीतीश ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि, लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है। आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है — सभी मतदाताओं से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। पहले मतदान, फिर जलपान! 

NSIT
Nsmch

121 विधानसभा सीटों पर मतदान 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 121 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज वोटिंग जारी है। पटना सहित 18 जिलों में भी वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 13.13 फीसदी रहा। जिले के 14 विधानसभा सीट पर 149 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। वोटिंग के लिए पटना में कुल 5,677 वोटिंग सेंटर बनाए गए हैं। इसमें 541 महिला मतदान केंद्र, 49 आदर्श, 14 PwD और 3 युवा मतदान केंद्र हैं। क्रिटिकल वोटिंग सेंटर की संख्या 2099 है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पटना में कुल वोटर्स की संख्या 48,30,135 है, जिसमें 25,47,931 पुरुष और 22,82,047 महिला वोटर शामिल हैं। वहीं, थर्ड जेंडर की संख्या 157 है। इसके अलावा 565 सेक्टर दंडाधिकारी, 84 जोनल दंडाधिकारी, 14 सुपर जोनल दंडाधिकारी की तैनाती है। पटना डीएम त्यागराजन ने कहा कि 6 नवंबर को पटना के 14 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हो रहा है। सभी बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। सभी बूथों पर सीएपीएफ बल तैनात हैं। स्टेटिक सर्विलांस टीम और जिला बल की भी तैनाती है। 100 मीटर की परिधि में कर्फ्यू लागू है।