LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: जब हटा तो अपनी वाइफ को बना दिया....खाली बेटा-बेटी कर रहा है, लालू यादव पर गरमाए सीएम नीतीश

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और आरजेडी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार सहित पूरे देश में विकास कार्य तेजी

सीएम नीतीश पीएम मोदी
लालू यादव पर गरमाए सीएम नीतीश - फोटो : News4nation

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार पहुंचे हैं। पीएम मोदी समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। समस्तीपुर में उन्होंने पहले सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम नीतीश भी मौजूद थे। पीएम मोदी से पहले सीएम नीतीश ने सभा को संबोधित करते हुए राजद सुप्रीमो लालू यादव और उनके परिवार को जमकर खरी-खोटी सुनाई। सीएम नीतीश ने कहा कि लालू यादव केवल परिवार को आगे बढ़ाते हैं। जब खुद हटे तो अपनी पत्नी को सीएम बना दिया। अब बेटा को बनाना चाहते हैं खाली बेटा-बेटी करते हैं।

सीएम नीतीश ने गिनाई एनडीए सरकार की उपलब्धियां  

सीएम नीतीश ने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और आरजेडी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार सहित पूरे देश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार ने महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि महिला रोजगार योजना के तहत अब तक एक करोड़ से अधिक महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। नीतीश ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली के क्षेत्र में एनडीए सरकार ने ऐतिहासिक सुधार किए हैं।

लालू यादव पर गरमाए सीएम नीतीश 

मुख्यमंत्री ने लालू प्रसाद यादव का नाम लिए बिना आरजेडी शासनकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि, 15 साल तक उन्हें सत्ता संभालने का मौका मिला, लेकिन उन्होंने सिर्फ अपने परिवार के लिए काम किया। जब उन्हें हटाया गया, तो अपनी पत्नी...अपनी वाइफ को मुख्यमंत्री बना दिया। अब खाली बेटा-बेटी करता है। खाली परिवार के लिए काम करता है। हम लोग को देखिए हम लोग परिवार के लिए क्या कर रहे हैं। हम अपने परिवार को कहां आगे बढ़ा रहे हैं लेकिन वो सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाने में लगे हैं। 

अब कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे...

वहीं दोबार कभी राजद में शामिल ना होने के अपने दावे को दूहराते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि वे दो बार गलती से आरजेडी के साथ गए, लेकिन दोनों बार “गड़बड़ी” होने लगी। अब वो दोबारा इस गलती को नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अब वो हमेशा एनडीए में ही रहेंगे। एनडीए के साथ शुरु से थे और अंत कर अब इसी के साथ रहेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि अब वो कहीं दाएं-बाएं नहीं जाएंगे। हमेशा एनडीए में ही रहेंगे। सीएम नीतीश ने जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी एनडीए को वोट दीजिए और एनडीए को जिताइए। सीएम नीतीश ने जनता से कहा कि कहीं इधर-उधर वोट ना करें एनडीए को वोट करें और एनडीए को भारी मतों से जिताएं। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाषण के बाद मंच पर एनडीए की एकजुटता का प्रदर्शन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चिराग पासवान (लोजपा-आर), जीतनराम मांझी (हम) और उपेंद्र कुशवाहा (आरएलएम) सहित सभी सहयोगी दलों के नेताओं ने एक-दूसरे के हाथ पकड़कर एकता का संदेश दिया।

NSIT
Nsmch