LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Election 2025: पहले चरण में बंपर वोटिंग से गदगद हुए सीएम नीतीश, सुबह सुबह बिहारवासियों को दिया खास संदेश

Bihar Election 2025: सीएम नीतीश ने ट्विट कर कहा कि, "पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के लिए बिहार के लोगों का हृदय से धन्यवाद। पिछले वर्षों में बिहार ने अभूतपूर्व तरक्की की है। अब समय है बिहार को सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने का।

सीएम नीतीश
सीएम नीतीश की खास अपील - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज में बंपर वोटिंग हुई है। पहले चरण में कुल 64.66 फीसदी वोटिंग हुई। वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोतरी को लेकर जहां एक ओर सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेता खुशी जता रहे हैं तो वहीं कई नेताओं के द्वारा सियासी हमले भी किए जा रहे हैं। इसी बीच सीएम नीतीश ने भी बिहार में बंपर वोटिंग होने पर बिहारवासियों को खास संदेश दिया है। सीएम नीतीश ने ट्विट कर बिहार के लोगों अपील की है कि दूसरे चऱण में भी बढ़-चढ़ कर मतदान करें।  

बिहार के लोगों को धन्यवाद 

सीएम नीतीश ने ट्विट कर कहा कि, "पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के लिए बिहार के लोगों का हृदय से धन्यवाद। पिछले वर्षों में बिहार ने अभूतपूर्व तरक्की की है। अब समय है बिहार को सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने का। लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है। बिहार के लोगों से आग्रह है कि आने वाली 11 तारीख को दूसरे चरण में भी इसी उत्साह के साथ मतदान करें, ताकि बिहार और आगे बढ़े। सबका सम्मान हो, सबका विकास हो"।

Diarch GO

सफलतापूर्वक पूरा हुआ पहले चरण का मतदान

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद गुंज्याल कहा कि, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। कुछ जगहों पर अभी भी मतदान जारी है और हम डेटा अपडेट कर रहे हैं। वर्तमान मतदाता मतदान 64.46% है। सब कुछ अपडेट होने के एक घंटे बाद हम अंतिम प्रेस नोट जारी करेंगे।

अब तक रिकॉर्ड टूटा 

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों के 121 विधानसभा सीट पर मतदान हुआ। कुल मतदाताओं की संख्या 3.75 करोड़ से अधिक था जिनमें से  64.66 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जो राज्य में 'अब तक का सबसे ज्यादा' मतदान प्रतिशत है। बिहार में इससे पहले सबसे ज्यादा 62.57 प्रतिशत मतदान 2000 में दर्ज किया गया था। कोविड-19 महामारी के साये में हुए 2020 के विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत 57.29 रहा था।

NSIT
Nsmch