LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Election 2025: नालंदा में गरजे सीएम नीतीश, लालू-तेजस्वी पर बोला बड़ा हमला, 15 साल में किया केवल परिवार का विकास

Bihar Election 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान सीएम नीतीश जमकर लालू परिवार पर हमलावर हैं। इसी कड़ी में आज सीएम नीतीश नालंदा पहुंचे जहां उन्होंने लालू परिवार पर जबरदस्त हमला बोला...

सीएम नीतीश
लालू-तेजस्वी पर भड़के सीएम नीतीश - फोटो : social media

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। चुनाव प्रचार का दौर जारी है। एक ओर सीएम नीतीश चुनावी प्रचार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी चुनावी हुंकार भर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीएम नीतीश अपने गृह जिला नालंदा चुनाव प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजद के शासनकाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि वो केवल अपने परिवार को आगे बढ़ाते हैं। सीएम नीतीश ने 2005 के पहले की बिहार की दशा को भी जनता के सामने रखा और अपील की कि जनता राजद को वोट ना दें।   

सीएम नीतीश का बड़ा हमला 

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने गृह जिले नालंदा में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में ताबड़तोड़ जनसभाएं कीं। उन्होंने दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर अस्थावां में जदयू उम्मीदवार जितेंद्र कुमार के समर्थन में सभा को संबोधित किया और उससे पहले सुबह 11:30 बजे राजगीर विधानसभा क्षेत्र के सरबहदी हाई स्कूल मैदान में जदयू प्रत्याशी कौशल किशोर के लिए प्रचार किया। नीतीश कुमार ने अपने संबोधन की शुरुआत 2005 से पहले और बाद के बिहार की तुलना से की। उन्होंने कहा कि जब से हमारी सरकार बनी है 2005 में, तब से हम जनता की सेवा कर रहे हैं। उससे पहले जो लोग थे, वो कुछ काम नहीं करते थे। समाज में विवाद होता था, हिंदू-मुस्लिम में झगड़े होते थे, शाम के बाद लोग घर से नहीं निकलते थे। शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली का हाल बेहाल था।

Diarch GO

लालू परिवार ने 15 साल में परिवार का विकास किया

सीएम ने राजद शासन पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें 15 साल का मौका मिला, लेकिन उन्होंने सिर्फ अपने परिवार का भला किया। पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया, बेटों को राजनीति में उतार दिया। हमने आज तक परिवार के लिए कुछ नहीं किया, सिर्फ जनता की सेवा की है। नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने कानून का राज बिहार में स्थापित किया। सीएम नीतीश ने बताया कि, हमने 2006 में कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराई, ताकि कोई विवाद न हो। 2016 में 60 साल पुराने हिंदू मंदिरों की घेराबंदी कराई। चाहे हिंदू हों या मुस्लिम हमने सबके लिए समान रूप से काम किया।

5 साल में अब 1 करोड़ युवाओं को रोजगार

रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि हमने 2020 में 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया था। 10 लाख नौकरी का काम पूरा हो चुका है और 40-50 लाख लोगों को रोजगार मिल चुका है। अब अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया है। महिला सशक्तिकरण की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए नीतीश ने कहा कि 2006 में पंचायती राज में 50% आरक्षण दिया, 2013 में पुलिस में 35% और 2016 में सभी सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण महिलाओं को दिया। आज बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या देश में सबसे ज्यादा है। उन्होंने बताया कि 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर ‘जीविका समूह’ की शुरुआत की गई थी, जिसकी सदस्य संख्या अब 1 करोड़ 40 लाख हो चुकी है। 

NSIT
Nsmch