LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: चिराग पासवान ने राहुल-तेजस्वी पर कसा तंज, कहा-मुंगेरीलाल का देख रहे सपना, 14 नवंबर को बनेगी नीतीश सरकार

Bihar Election 2025: चिराग पासवान ने राहुल तेजस्वी पर तंज कसा है। उन्होंने तेजस्वी यादव के बयान कि 14 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनेगी को मुंगेरीलाल का सपना बताया है...

तेजस्वी चिराग
चिराग का बड़ा बयान - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री के रोड शो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अनुपस्थिति को लेकर उठाए जा रहे सवाल निराधार हैं। उन्होंने कहा कि सभी नेता अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। हमें प्रचार के लिए बहुत कम समय मिला है, इसलिए हर कोई अपनी भूमिका निभा रहा है।”

तेजस्वी पर भड़के चिराग पासवान 

तेजस्वी यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए बयान पर चिराग ने तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार में आ रहे हैं, यह बिहार के लिए गर्व की बात है। तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री के पास कोई काम नहीं है... ये कैसी सोच है? जो व्यक्ति देश का नेतृत्व कर रहा है, वह बिहार के विकास के लिए आया है, इसे हमें सम्मान के साथ देखना चाहिए।

मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे तेजस्वी 

तेजस्वी यादव के “14 नवंबर को नतीजा, 18 नवंबर को शपथ” वाले बयान पर चिराग ने कहा कि मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने में कोई हर्ज नहीं, लेकिन 14 नवंबर को नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार एक बार फिर बनेगी। उन्होंने दावा किया कि जनता ने पहले ही मन बना लिया है और एनडीए की वापसी तय है।

राहुल गांधी पर कसा तंज 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए चिराग पासवान ने कहा कि क्या कोई मौजूदा प्रधानमंत्री के बारे में इस तरह की बातें कर सकता है? हमारे प्रधानमंत्री निर्णय लेने में सक्षम हैं। राहुल गांधी को बिहार के विकास की बात करनी चाहिए, लेकिन वे हर बार मुद्दों से भटक जाते हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस और महागठबंधन को जनता जवाब देगी।

NSIT
Nsmch