LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: मुजफ्फरपुर में तेजस्वी यादव की जनसभा के बाद बवाल, तेजस्वी ज़िंदाबाद और चारा चोर का ...के नारों से गूंजा माहौल, वीडियो वायरल

पहले चरण के मतदान के आख़िरी दिन की सियासी सरगर्मी मुजफ्फरपुर ज़िले के औराई विधानसभा क्षेत्र से एक नए विवाद में बदल गई। यहाँ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जनसभा के बाद माहौल अचानक गरमा गया...

Chaos After Tejashwi Rally
मुजफ्फरपुर में तेजस्वी यादव की जनसभा के बाद बवाल- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले मंगलवार को चुनाव प्रचार का शोर थम गया, मगर आख़िरी दिन की सियासी सरगर्मी मुजफ्फरपुर ज़िले के औराई विधानसभा क्षेत्र से एक नए विवाद में बदल गई। यहाँ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जनसभा के बाद माहौल अचानक गरमा गया, जब उनके रवाना होने के दौरान भीड़ से मिले-जुले नारे सुनाई दिए।

जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव मंगलवार को औराई विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुँचे थे। भाषण खत्म कर जैसे ही वे अपने हेलीकॉप्टर की ओर लौटे, भीड़ में से कुछ समर्थक तेजस्वी ज़िंदाबाद के नारे लगाने लगे। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोगों ने चारा चोर का बेटा कहकर तंज कसा।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की न्यूज4नेशन पुष्टि नहीं करता है, लेकिन वायरल क्लिप में तेजस्वी यादव के लौटते वक्त दोनों तरह के नारे साफ सुनाई देते हैं।

यह वाकया चुनावी माहौल में एक बार फिर पुरानी राजनीतिक विरासत और छवि की लड़ाई को चर्चा में ले आया है। राजद समर्थक इस वीडियो को विपक्ष की साजिश बता रहे हैं, जबकि विरोधी इसे जनता के “वास्तविक मूड” का आईना कह रहे हैं।

NSIT
Nsmch

वहीं, प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सुरक्षा बल मौके पर तैनात थे और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।हालांकि घटना ने चुनावी फिज़ा में नई गर्मी ला दी है। तेजस्वी यादव जहां अपनी रैलियों में बेरोज़गारी और महंगाई पर हमलावर हैं, वहीं विरोधी उन्हें वंशवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति का प्रतीक बताकर निशाना बना रहे हैं।

मुजफ्फरपुर की यह घटना बताती है कि बिहार की सियासत में जनता की प्रतिक्रिया अब दो ध्रुवों में बंटी नज़र आ रही है एक तरफ़ समर्थन की आवाज़ें, तो दूसरी ओर पुरानी यादों के तंज।6 नवंबर को वोटिंग से पहले यह वीडियो निश्चित ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया है।

रिपोर्ट- मनी भूषण शर्मा