LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज,औराई में वीआईपी प्रत्याशी पर मामला दर्ज

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बीच औराई विधानसभा क्षेत्र से वीआईपी के प्रत्याशी भोगेंद्र सहनी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: आचार संहिता उल्लंघन का केस दर
औराई में वीआईपी प्रत्याशी पर मामला दर्ज- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बीच औराई विधानसभा क्षेत्र से वीआईपी के प्रत्याशी भोगेंद्र सहनी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला अहियापुर थाना में दर्ज किया गया, जिसमें आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान बिना अनुमति वाले वाहन से प्रचार सामग्री जैसे बैनर और पोस्ट ले जाया जा रहा था।

स्थानीय पुलिस ने वाहन को जप्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले की पुष्टि मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई आचार संहिता के उल्लंघन को रोकने और चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए की गई है।

Diarch GO

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वाहन में रखी गई सभी प्रचार सामग्री को जब्त कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है। वे इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या इस मामले में कोई और पक्ष या दल आचार संहिता का उल्लंघन कर रहा है या नहीं।

भोगेंद्र सहनी वीआईपी के टिकट पर औराई विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। इस घटना के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव आयोग और संबंधित पार्टी इस मामले को कैसे सुलझाते हैं और उम्मीदवार की प्रचार गतिविधियों पर इसका क्या असर पड़ता है।

NSIT
Nsmch

विशेषज्ञों का कहना है कि चुनाव आयोग इस तरह के उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई करता है ताकि सभी प्रत्याशी समान अवसर पर चुनाव लड़ सकें और मतदाता निष्पक्ष रूप से निर्णय ले सकें।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा