LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बहुजन समाज पार्टी के सरफुद्दीन का दावा, कहा- लालू ने फोन कर राजद उम्मीदवार की मदद करने को कहा, लेकिन हमारी मालिक जनता है

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: दो बार जदयू के विधायक रहे और इस बार बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे मो. सरफुद्दीन ने कहा कि उनके टिकट काटे जाने के बावजूद वह चुनाव मैदान से पीछे नहीं हटेंगे।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025
बहुजन समाज पार्टी के सरफुद्दीन का दावा- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: दो बार जदयू के विधायक रहे और इस बार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे मो. सरफुद्दीन ने कहा कि उनके टिकट काटे जाने के बावजूद वह चुनाव मैदान से पीछे नहीं हटेंगे।

सरफुद्दीन ने बताया कि जब उनका सिंबल कट गया, तब उन्हें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने फोन किया और कहा कि राजद उम्मीदवार नवनीत झा की मदद कीजिए। इसके बावजूद उन्होंने स्पष्ट किया कि नीतीश जी और लालू जी उनके मालिक नहीं हैं, बल्कि उनका मालिक शिवहर की जनता है।

पूर्व विधायक ने कहा कि जदयू में रहते हुए उन्होंने पार्टी का इज्जत और मान-सम्मान किया, लेकिन अब बसपा से चुनाव लड़ते हुए किसी के कहने पर पीछे नहीं हटेंगे। उनका कहना था, "जनता का हम पर एहसान है, जनता जो फैसला करेगी वही मंजूर है।"

सरफुद्दीन ने टिकट कटने का कारण पैसे का खेल बताया। उन्होंने दावा किया कि "पैसे से टिकट खरीद लिया गया, लेकिन शिवहर के मतदाताओं को पैसे से नहीं खरीदा जाएगा।" उन्होंने कहा कि उनका 15 वर्षों का सेवा कार्य शिवहर में जनता ने देखा है और उसका फल जरूर मिलेगा।"

NSIT
Nsmch

उन्होंने यह भी कहा कि जिन प्रत्याशियों को टिकट मिला, वे शिवहर को नहीं जानते, जबकि वह खुद जदयू और क्षेत्र सेवा के अनुभव के साथ खड़े थे। "शिवहर की जनता ने मुझे मैदान में उतरने के लिए पुकारा है और आश्वस्त किया है कि पूरा समर्थन मिलेगा।"

सरफुद्दीन का यह बयान साफ़ करता है कि वो बिकाऊ नहीं, टिकाऊ नेता हैं और उनका भरोसा सीधे जनता पर है, न कि किसी राजनीतिक दबाव या निर्देश पर।

रिपोर्ट- मनोज कुमार