LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: 'सीएम नीतीश मुख्यमंत्री थे हैं और हमेशा रहेंगे'...बीजेपी सांसद ने पीएम मोदी के सामने कर दिया बड़ा ऐलान

Bihar Election 2025: पीएम मोदी के सामने बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बड़ा बयान दिया है। राजीव प्रताप रूडी ने पीएम मोदी के सामने कहा कि सीएम नीतीश मुख्यमंत्री थे हैं और हमेशा रहेंगे...

पीएम मोदी राजीव प्रताप रूडी
बीजेपी सांसद का ऐलान - फोटो : News4nation

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में दो बड़ी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर में सभा को संबोधित करने के बाद अब पीएम मोदी छपरा पहुंचे हैं। छपरा में पीएम मोदी के सामने बीजेपी सांसद ने बड़ा ऐलान कर दिया है। छपरा से बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने पीएम मोदी के सामने मंच से बड़ा ऐलान किया। राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि सीएम नीतीश मुख्यमंत्री थे हैं और हमेशा रहेंगे। बीजेपी सांसद के इस बयान से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। 

बिहार में दो ही विमर्श

बीजेपी सांसद ने कहा कि बिहार में दो ही विमर्श है। आप राहुल गांधी को प्रधानमंत्री चुनना चाहते हैं या नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुनना चाहते हैं। विमर्श यहां है कि आप लालू यादव को चुनना चाहते हैं या आप नीतीश कुमार को चुनना चाहते हैं इसके अलावा बिहार में कोई विमर्श नहीं है। उन्होंने कहा कि आज बिहार की लोगों ने तय कर लिया है कि हमें दिल्ली में पीएम भी चाहिए और बिहार में सीएम भी चाहिए।

सीएम नीतीश ही रहेंगे मुख्यमंत्री 

राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि, नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमें दिल्ली में भी सरकार चाहिए और बिहार में भी सरकार चाहिए। बीजेपी सांसद ने पीएम मोदी के सामने कहा कि एनडीए के सभी दलों ने एक टैग लाइन अपनाया है और वो टैग लाइन है "नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री थे, बिहार के मुख्यमंत्री हैं और बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे...."।