LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Election 2025: पहले चरण के मतदान से कुछ ही घंटे पहले बीजेपी को लगा बड़ा झटका, बड़े नेता ने थामा तेजस्वी का हाथ, सियासी हलचल तेज

Bihar Election 2025: बिहार की सियासत में बुधवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। भागलपुर जिले के पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ललन पासवान ने पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का दामन थाम लिया।

ललन पासवान
राजद में शामिल हुए बीजेपी विधायक - फोटो : reporter

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी सातवें आसमान पर है। कल पहले चरण का मतदान होना है। पहले चरण में 121 सीटों पर 1314 उम्मीदवार हैं। इसी बीच बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी विधायक ने आज राजद का दामन थाम लिया है। मतदान से ठीक एक दिन पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि विधायक टिकट ना मिलने के कारण नाराज थे और पार्टी से इस्तीफा दे चुके थे। वहीं आज उन्होंने राबड़ी आवास में राजद का दामन थाम लिया। 

राजद में शामिल हुए बीजेपी विधायक 

दरअसल, भागलपुर के पीरपैंती से बीजेपी विधायक ललन पासवान टिकट कटने से नाराज थे और पार्टी से इस्तीफा दे दिया थे। वहीं आज राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के समक्ष राजद में शामिल हो गए हैं। ज्ञात हो कि, बीजेपी ने इस बार पीरपैंती (सुरक्षित) सीट से मुरारी पासवान को उम्मीदवार बनाया है, जिससे नाराज होकर ललन पासवान ने पार्टी से नाता तोड़ लिया था। 

Diarch GO

तेजस्वी मय बनाना है बिहार 

राजद में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर ट्विट कर भाजपा विधायक ने कहा कि,  राष्ट्रीय जनता दल का कारवां बढ़ता रहे। आज से मैं भी हुआ शामिल। तेजस्वी मय बिहार बनाना है, हम सबने मिलकर ठाना है। तेजस्वी ही वर्तमान हैं, तेजस्वी ही भविष्य! जय भीम!!”

टिकट ना मिलने पर दिया था इस्तीफा 

भाजपा विधायक ने अपने त्यागपत्र में लिखा था कि, “मेरी भाजपा के साथ राजनीतिक यात्रा अब समाप्त हो गई है। वरिष्ठ नेताओं के निर्देशों का पालन करते हुए मैंने पार्टी के लिए जो कुछ किया, वह कृतज्ञता के भाव से किया। लेकिन अब लगता है कि भाजपा को मुखर दलित नेतृत्व की आवश्यकता नहीं रही।” तेजस्वी यादव ने कहा कि ललन जी जैसे जनप्रिय और ज़मीनी नेता का आरजेडी में स्वागत है। हमारा लक्ष्य सामाजिक न्याय और विकास के साथ सबको लेकर चलना है।

NSIT
Nsmch

पार्टी पर लगाया गंभीर आरोप 

ललन पासवान ने आगे कहा कि वह अब बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों पर काम करते हुए जनता के बीच स्वतंत्र रूप से अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं। गौरतलब है कि ललन पासवान बीजेपी के पुराने और सक्रिय नेताओं में से एक रहे हैं। पिछली बार उन्होंने भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज कर विधानसभा में प्रवेश किया था। लेकिन इस बार टिकट वितरण के दौरान पार्टी ने मुरारी पासवान पर भरोसा जताया।

नरोत्तम की रिपोर्ट