LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

विपक्ष के सवालों पर बीजेपी नेताओं ने किया पलटवार, कहा तेजस्वी यादव के सामने कांग्रेस ने टेके घुटने, बिहार में फ़िलहाल सीएम पद वैकेंसी नहीं..

Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीएम फेस के ऐलान के बाद सभी दलों ने एनडीए पर बड़ा हमला बोला। जिसके बाद एनडीए की ओर से भी प्रेस कांफ्रेंस की गई। प्रेस कांफ्रेंस के जरिए एनडीए ने तेजस्वी पर हमला बोला...

एनडीए
बीजेपी नेताओं का जवाब - फोटो : social media

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सियासी हलचल तेज है। महागठबंधन की ओर से आज सीएम फेस का ऐलान कर दिया गया है। कांग्रेस के बिहार चुनाव प्रभारी और राज्यस्थान के पूर्व सीएम ने तेजस्वी यादव के फेस पर मुहर लगा दी है। उन्होंने ऐलान किया कि तेजस्वी यादव महागठबंधन के सीएम फेस होंगे। वहीं उन्होंने इस दौरान एनडीए पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब एनडीए भी सीएम फेस का ऐलान करे। चूकि अमित शाह ने कहा था कि विधायक दल के नेता तय करेंगे कि सीएम कौन होगा। तो इसको लेकर कांग्रेस नेता और तेजस्वी यादव ने दावा किया कि एनडीए के अगले सीएम नीतीश कुमार नहीं होंगे।  

भ्रष्टाचार के आरोप में सजा पा चुके हैं लालू 

वहीं महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के बाद एनडीए ने तीखा हमला बोला है। एनडीए की ओर से तेजस्वी यादव को जवाब दिया गया है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि तेजस्वी याद0व यह दावा कर रहे हैं कि उनकी सरकार बनी तो भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस होगा, लेकिन सच्चाई यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार के कारण ही राजद से नाता तोड़ा था। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता भली-भांति जानती है कि लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले के चार मामलों में 32 साल की सजा पा चुके हैं। ऐसे में तेजस्वी जी की नैतिकता की बातें सिर्फ दिखावा हैं।

Diarch GO

सीएम पद की कोई वैकेंसी नहीं 

रविशंकर प्रसाद ने तेजस्वी यादव के चुनावी वादों पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें मालूम है कि वे सत्ता में नहीं आने वाले, इसलिए बिना सोचे-समझे वादों की झड़ी लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को लेकर उठे सवालों पर भाजपा नेता ने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार हमारे सक्षम मुख्यमंत्री हैं, मुख्यमंत्री पद पर कोई वैकेंसी नहीं है। एनडीए एकजुट है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही राज्य में विकास और स्थिरता बनी रहेगी।

तेजस्वी के चेहरे से मजबूत होगा एनडीए 

इस बीच, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि तेजस्वी का चेहरा जितना बिहार की जनता के बीच जाएगा, NDA उतना ही मजबूत होता जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता को यह याद है कि लालू-तेजस्वी के शासन में बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर था।

NSIT
Nsmch

कांग्रेस ने तेजस्वी के आगे टेके घुटने 

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने महागठबंधन पर व्यंग्य करते हुए कहा कि महागठबंधन ने महाभूल कर दी है। उनका MY समीकरण (मुस्लिम-यादव) अब ‘मुकेश सहनी-तेजस्वी यादव’ बन गया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से महागठबंधन का वोट बैंक नाराज है, क्योंकि वहां हर दल अपने हिस्से को लेकर असंतुष्ट है। शाहनवाज हुसैन ने दावा किया कि महागठबंधन में दरार साफ दिख रही है, कांग्रेस ने लालू-तेजस्वी के सामने घुटने टेक दिए हैं। बीजेपी नेताओं के इन बयानों से साफ है कि तेजस्वी यादव के सीएम फेस बनने के ऐलान के बाद बिहार की सियासत और ज्यादा गरमाने वाली है, जहां दोनों गठबंधन अब सीधा आमने-सामने हैं।