LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar counting: बिहपुर में नतीजों से पहले ही ‘विजय-उत्सव’,भाजपा विधायक ई. कुमार शैलेंद्र का घर बना रंग, गुलाल का अखाड़ा, समर्थकों में जबरदस्त खुशियाँ

चुनावी नतीजों से पहले ही भाजपा विधायक ई. कुमार शैलेंद्र के घर में विजय-उत्सव शुरू हो गया है। ऐसा लग रहा है जैसे नतीजों का एलान नहीं, बल्कि जीत का ऐलान हो चुका हो।

BJP s E Kumar Shailendra
भाजपा विधायक ई. कुमार शैलेंद्र का घर बना रंग, गुलाल का अखाड़ा- फोटो : reporter

Bihar counting: भागलपुर के बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। चुनावी नतीजों से पहले ही भाजपा विधायक ई. कुमार शैलेंद्र के घर में विजय-उत्सव शुरू हो गया है। ऐसा लग रहा है जैसे नतीजों का एलान नहीं, बल्कि जीत का ऐलान हो चुका हो।

विधायक शैलेंद्र ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए माहौल की झलक साझा की है। तस्वीरों में उनकी पत्नी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो पर मिठाई खिलाती दिखाई दे रही हैं। घर के परिसर में अबीर–गुलाल उड़ रहा है, ढोल-नगाड़ों की धुन पर समर्थक झूम रहे हैं और मिठाई बाँटने का सिलसिला लगातार जारी है। पूरा वातावरण मानो ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ वाले जश्न में तब्दील हो गया है।

Diarch GO

अपने पोस्ट में शैलेंद्र ने लिखा है कि भागलपुर स्थित आवास से कुछ आत्मीय झलकियाँ… परिवार के स्नेह और संगठन के साथियों के समर्पण के बीच बिताए ये पल हमेशा हौसला बढ़ाते हैं। यही साथ—यही विश्वास—हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

NSIT
Nsmch

राजनीतिक हलकों में इस पहले-पहल जश्न को भाजपा खेमे की अंदरूनी आत्मविश्वास की निशानी माना जा रहा है। क्षेत्र में चर्चा है कि पार्टी को अपनी बढ़त और संभावित जीत का पूरा भरोसा है।

बिहपुर और आसपास के इलाकों में पार्टी समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कई जगह ढोल-ताशों के साथ कार्यकर्ता जुटने लगे हैं। आधिकारिक परिणाम आने में अभी वक्त है, लेकिन ई. कुमार शैलेंद्र के आवास पर जश्न पहले ही चरम पर पहुँच चुका है।

रिपोर्ट- अंजनी कुमार कश्यप