LATEST NEWS

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार में आज लोकतंत्र की दूसरी पारी, 3.70 करोड़ वोटर 1302 उम्मीदवारों की किस्मत तय करने को तैयार, कुछ देर में शुरु होगी वोटिंग

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। सुबह-सुबह ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं।

Bihar Vote Phase 2 3 7Cr Voters to Decide Fate of 1302 Candi
1302 उम्मीदवारों की किस्मत तय करने को तैयार वोटर- फोटो : social Media

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। सुबह-सुबह ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। इस चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जिनमें 101 सामान्य, 19 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, इस चरण में 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इनमें 1 करोड़ 95 लाख 44 हजार 041 पुरुष और 1 करोड़ 74 लाख 68 हजार 572 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 11 सहायक बूथ भी हैं।

दूसरे चरण में जिन जिलों में मतदान होना है, उनमें गया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं।

चुनावी शांति और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत-नेपाल सीमा सील कर दी गई है। सीमा पर एसएसबी हाई अलर्ट पर है और आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है।

NSIT
Nsmch

इस चरण में कुल 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके राजनीतिक भविष्य का फैसला मतदाता करने जा रहे हैं। कई बड़े नेताओं और तीन बड़े दलों के प्रदेश अध्यक्षों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।