LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार में लोकतंत्र के जश्न का फाइनल राउंड, वोटर कार्ड न होने पर घबराने की ज़रूरत नहीं,12 पहचान पत्र दिलाएंगे आपका मत

हर योग्य मतदाता को मतदान का पूरा हक है। अगर आपके पास EPIC यानी वोटर कार्ड नहीं भी है, तब भी 12 वैकल्पिक पहचान पत्रों में से किसी एक के जरिए आपका वोट उतना ही वैध माना जाएगा,...

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार में लोकतंत्र के जश्न का
12 पहचान पत्र दिलाएंगे आपका मत - फोटो : social Media

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार की सियासत अब फाइनल राउंड में दस्तक दे चुकी है। सूबे की 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर दूसरा चरण मतदान का आगाज़ हो चुका है।आज पूरा बिहार जश्न-ए-लोकतंत्र में डूबा है। भीड़, गहमागहमी, सियासी हलचल और वोट के लिए लंबी कतारें ये तस्वीर बताती हैं कि जनता बदलाव की बागडोर खुद संभालने निकली है।

लेकिन इसी भीड़ में कुछ लोग घबराए रहते हैं वोटर कार्ड नहीं है, तो क्या मेरा वोट डूब गया? सवाल बड़ा है, लेकिन जवाब उससे भी बड़ा बिल्कुल नहीं!चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि हर योग्य मतदाता को मतदान का पूरा हक है। अगर आपके पास EPIC यानी वोटर कार्ड नहीं भी है, तब भी 12 वैकल्पिक पहचान पत्रों में से किसी एक के जरिए आपका वोट उतना ही वैध माना जाएगा, जितना किसी और का। बस एक शर्तनाम वोटर लिस्ट में होना चाहिए। यही असली पहचान, यही लोकतंत्र की असली मिसाल।

Diarch GO

मतदाता के लिए मान्य पहचान पत्रों की लिस्ट भी बेहद साफ और सुलभ पासपोर्ट, आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक/पोस्ट ऑफिस पासबुक, मनरेगा जॉब कार्ड, ESI कार्ड, पेंशन डॉक्यूमेंट, NPR स्मार्ट कार्ड, और सांसद या विधायक द्वारा जारी पहचान पत्र। यानी पहचान की कमी, वोटिंग का बहाना नहीं बन सकती।

क्योंकि लोकतंत्र में इन्क्लूज़न ज़रूरी है, एक्सक्लूज़न नहीं। कई बार कार्ड बन नहीं पाता, खो जाता है, या वक्त पर हाथ नहीं आता—इसी वजह से आयोग ने रास्ता चौड़ा किया। मक़सद साफ कोई नागरिक अपनी आवाज़ उठाने से महरूम न रह जाए। कांग्रेस, बीजेपी, RJD, LJP, जेडीयू—पार्टियाँ चाहे जितनी रणनीति बना लें, आख़िरी फैसला जनता की उंगलियों पर लगी स्याही ही करती है।

NSIT
Nsmch

मतदान से पहले कुछ एहतियाती बातें

पहचान पत्र साथ रखें

बूथ के अंदर फोटो-वीडियो सख्त मना

 लाइन में अनुशासन—यही सच्चा नागरिक फ़र्ज़

 बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा तैयार

आज का दिन सिर्फ वोट डालने का नहीं, ताक़त का ऐलान है हम जागरूक हैं, हम लोकतंत्र के प्रहरी हैं।

तो चाहे EPIC हो या न हो अगर पहचान है, नाम लिस्ट में है, तो बूथ पर जाएं, वोट डालें और अपने लोकतंत्र को और मज़बूत बनाएं।

क्योंकि वोट आपकी आवाज़ है और आवाज़ दबती नहीं, गूंजती है।