LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

दूसरे चरण के चुनाव के पहले बिहार STF का सघन सर्च अभियान, चार जिलों में बिहार पुलिस का विशेष अभियान

Bihar STF
Bihar STF - फोटो : news4nation

Bihar Election : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मंगलवार यानी 11 नवम्बर को मतदान होगा. इस चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा.चुनाव को लेकर बिहार पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर बड़ी तैयारी की गई है. बिहार पुलिस के अनुसार भयमुक्त वातावरण में मतदान हेतु ड्रोन से निगरानी और दुर्गम एवं पहाड़ी क्षेत्रों में बिहार STF का सघन सर्च अभियान जारी है. 

पुलिस के अनुसार 11 नवंबर 2025 को द्वितीय चरण में कुल 122 विधानसभा क्षेत्र के 45,399 बूथों पर मतदान किये जायेंगें। स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कराने हेतु बिहार पुलिस के द्वारा सभी प्रकार की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गयी है। इस क्रम में नवादा, जमुई, गया, औरंगाबाद के सुदूर दूर्गम एवं पहाड़ी क्षेत्रों में भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने हेतु बिहार STF के द्वारा सड़क मार्ग, नदियों, दियारा क्षेत्रों, पहाड़ी क्षेत्रों में अत्याधुनिक हथियार, ड्रोन, सेटेलाईट फोन, बम डिस्पोजल दस्ता एवं अन्य संसाधनों से लैस होकर 24x7 निगरानी रखी जा रही है।

4109 बूथ संवेदनशील

चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के लिए 45 हजार 399 मतदान केंद्र बनाए हैं, जिनमें से 4109 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है. सुरक्षा कारणों से इन संवेदनशील बूथों पर वोटिंग का समय घटाया गया है. इनमें 19 विधानसभा सीटों के 4003 बूथों पर शाम 4 बजे तक और बोधगया के 106 बूथों पर शाम 5 बजे तक मतदान होगा. बाकी 41 हजार 290 बूथों पर वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा. 

दूसरे चरण में 1165 पुरुष, 136 महिलाएं और 1 थर्ड जेंडर मैदान में  

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 1165 पुरुष उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. इनके साथ 136 महिला उम्मीदवार भी मैदान में हैं, जबकि एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार भी चुनावी मुकाबले में अपनी किस्मत आजमा रहा है. 122 सीटों पर होने वाले इस चरण के मतदान में सभी उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला 11 नवंबर को वोटिंग के जरिए होगा.

NSIT
Nsmch