LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव नतीजे आज, 38 जिलों में कुछ देर में शुरु होगी मतगणना, सुरक्षा के तीन घेरों में लोकतंत्र का मेला

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना कुछ देर में शुरु होगी। ...

Bihar Election Result 2025
बिहार चुनाव नतीजे आज- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना कुछ देर में शुरु होगी। इसके लिए राज्य के सभी 38 जिलों में काम शुरु हो गया है।  इस बार मतगणना प्रक्रिया में कड़ी सुरक्षा और सख्त नियम लागू किए गए हैं। राज्य के मतगणना केंद्रों पर पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी, 

 निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इस बार मतगणना प्रक्रिया को और भी अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाया गया है। पूरे मतगणना परिसर की निगरानी CCTV कैमरों और वीडियोग्राफी के माध्यम से की जा रही है। हालांकि, मतगणना स्थल का लाइव प्रसारण नहीं किया जा रहा है।।

निर्वाचन आयोग ने सभी निर्वाची पदाधिकारियों, मतगणना पर्यवेक्षकों, माइक्रो आब्जर्वरों और सहायकों को यह स्पष्ट निर्देश दिया है कि मतगणना स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त और पारदर्शी हो ,यही सर्वोच्च प्राथमिकता है। मतगणना दिवस पर हजारों की संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि उपस्थित हैं।  ऐसे में भीड़-प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन, चिकित्सीय सहायता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

राज्य भर में कुल 243 मतगणना प्रेक्षक तैनात किए गए हैं, जो अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना की प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। निर्वाचन संचालन नियम 1961 की धारा 51 के तहत, सभी उम्मीदवारों को मतगणना की तिथि, समय और स्थान की सूचना पहले ही दे दी गई है।

NSIT
Nsmch

हर मतगणना केंद्र पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है।। पहले घेरे में केंद्रीय अर्धसैनिक बल, दूसरे में बिहार सैन्य पुलिस और तीसरे घेरे में जिला पुलिस बल तैनात है। मतगणना स्थल पर किसी को भी मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या वीडियो कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं है।

प्रत्येक मतगणना हाल में 15 टेबल की व्यवस्था की गई है  जिनमें 14 पर ईवीएम की गिनती होगी और एक टेबल सहायक निर्वाची अधिकारी की निगरानी में है। प्रत्येक टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाइजर, असिस्टेंट और माइक्रो ऑब्जर्वर मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही डाक मतपत्रों की गणना के लिए अलग से टेबल निर्धारित किया गया है।