LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Election Results 2025: मोकामा में बाहुबलियों की भिड़ंत, अनंत सिंह बनाम वीणा देवी, जेल से लेकर जश्न तक, दोनों खेमों में टकराव का माहौल चरम पर, शुरुआती रुझान में अनंत आगे

सुबह 09.25 बजे अनंत सिंह 2716 वोटों से आगे चल रहे हैं।....

 Mokama heats up as Anant Singh leads Veena Devi
शुरुआती रुझान में अनंत आगे- फोटो : social Media

Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का दिन आ चुका है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है और इसी के साथ मोकामा विधानसभा सीट पर सियासी तापमान अपने चरम पर पहुंच गया है। यह सीट इस बार सिर्फ राजनीतिक मुकाबले की नहीं, बल्कि दो बाहुबलियों के प्रतिष्ठा युद्ध की रणभूमि बन गई है। एक तरफ हैं जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह, जो जेल में बंद होने के बावजूद चुनावी चर्चा के केंद्र बने हुए हैं; दूसरी ओर हैं आरजेडी प्रत्याशी वीणा देवी, जो बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी हैं और समर्थकों के बीच मजबूत पकड़ रखती हैं। सुबह 09.25 बजे  अनंत सिंह 2716 वोटों से आगे चल रहे हैं।

अनंत सिंह के समर्थक पिछले एक हफ्ते से ही जीत का जश्न मनाने की तैयारियों में लगे हुए हैं। उनके पटना माल रोड स्थित आवास पर भारी भीड़ जुटी है। बड़ी स्क्रीन लगाई गई है जिस पर काउंटिंग की अपडेट देखी जा रही है। बाहर लगा पोस्टर माहौल को और गरमा देता है “जेल का फाटक टूटेगा, मेरे शेख छूटेगा।”यह नारा समर्थकों के जोश और अनंत सिंह के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को साफ दर्शाता है।

Diarch GO

दूसरी ओर वीणा देवी के समर्थक भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। पटना के डाक बंगला चौराहा स्थित कौशल्या स्टेट में बड़ा पंडाल लगा है, जहां समर्थकों के लिए भोज की तैयारियां की जा रही हैं। फिलहाल माहौल शांत है, क्योंकि वीणा देवी खुद कहीं बाहर व्यस्त हैं और समर्थक काउंटिंग के शुरुआती रुझानों का इंतजार कर रहे हैं।

मोकामा के नदमा और कारगिल मार्केट में सन्नाटा पसरा है क्योंकि ज्यादातर समर्थक पटना में जमा हो रहे हैं, जहां दोनों खेमों ने जश्न और शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर ली है। अनंत सिंह ने मोकामा के वोटरों को पटना आने का खुला निमंत्रण दिया है।

NSIT
Nsmch

यह सीट तब सुर्खियों में आई थी जब दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी। इसी केस में आरोपी होने के कारण अनंत सिंह अभी जेल में हैं। बावजूद इसके, उनका जनाधार कमज़ोर नहीं पड़ा है। दूसरी ओर, सूरजभान परिवार की पकड़ भी इस क्षेत्र में दशकों पुरानी है।

नतीजे आते ही यह साफ़ हो जाएगा कि मोकामा की जनता ने जेल में बैठे अनंत सिंह पर भरोसा दिखाया है या वीणा देवी के राजनीतिक और पारिवारिक प्रभाव को तरजीह दी है। दोनों खेमों ने जश्न की तैयारी कर ली है—अब इंतजार सिर्फ मतदान की किस्मत खुलने का है।