LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: लोकतंत्र के महापर्व के लिए बिहार तैयार, मतदान कर्मियों में जोश, ईवीएम रवाना होने शुरु

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: लोकतंत्र के महापर्व को लेकर मतदाताओं के साथ-साथ मतदान कर्मियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Bihar Ready for Democratic Fest
लोकतंत्र के महापर्व के लिए बिहार तैयार- फोटो : social Media

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: लोकतंत्र के महापर्व को लेकरमतदाताओं के साथ-साथ मतदान कर्मियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।  कटिहार जिले की सात विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को मतदान होना है। मतदान दिवस से पहले जिले के सभी 2542 मतदान केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ईवीएम डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों को सुरक्षा बलों के साथ ईवीएम मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिसके बाद अधिकारी अपने-अपने केंद्रों के लिए रवाना हो गए हैं। मतदान कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों के चेहरों पर जिम्मेदारी निभाने की स्पष्ट झलक दिखाई दे रही है।

जिला पदाधिकारी मनीष कुमार मीणा ने कहा कि जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि कटिहार के सभी मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में जरूर भाग लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

मतदान करवा रहे पीठासीन पदाधिकारी राजकुमार विश्वास ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, वह उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उनका लक्ष्य है कि समय पर मतदान प्रक्रिया शुरू हो और कतार में खड़े हर मतदाता को मतदान का अवसर मिले।

NSIT
Nsmch

दूसरी पीठासीन पदाधिकारी अनामिका प्रताप ने भी कहा कि चुनाव ड्यूटी एक बड़ी जिम्मेदारी है हम सबका प्रयास रहेगा कि मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।

मतदान कर्मियों के उत्साह, जिम्मेदारी और सुरक्षा तैयारियों के साथ कटिहार में मतदान को लेकर माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है।

नवादा में जिले में दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।  जिला मुख्यालय स्थित EVM डिस्पैच सेंटर पर चुनावी ड्यूटी में लगे हजारों मतदान कर्मियों को चुनाव सामग्री का वितरण शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। 

लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाने के लिए मतदान कर्मियों में खासा उत्साह देखा गया, वहीं जिला प्रशासन ने भी सभी आवश्यक सामग्री और सुरक्षा प्रोटोकॉल सुनिश्चित किए हैं। पूरे जिले भर में 2169 मतदान केंद्र बनाया गया है। नवादा 5 विधानसभा क्षेत्र (रजौली, हिसुआ, नवादा, गोविंदपुर और वारिसलीगंज विधानसभा चुनाव के लिए कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 17,16,184 है। इनमें से 8,98,253 पुरुष और 8,17,931 महिला मतदाता हैं।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह, अमन