LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

बिहार में मतदान का उत्सव, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में जबरदस्त उत्साह, प्रशासन ने सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत आज सुबह से ही मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई ।............

बिहार में मतदान का उत्सव, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में ज
बिहार में मतदान का उत्सव, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में जबरदस्त उत्साह- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत आज सुबह से ही मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई । आरा में  जैसे ही मतदान केंद्र खुले, मतदाता अपने-अपने बूथों की ओर बढ़ने लगे। लंबी कतारों में शांतिपूर्वक खड़े होकर हर वर्ग के मतदाता महिला, युवा और बुज़ुर्ग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। कई जगहों पर मतदाता मतदान केंद्रों के बाहर भीड़ लगा चुके थे, जिससे प्रारंभिक दौर में ही उत्साह और लोकतंत्र की हलचल देखने को मिली।

चुनाव की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए हैं। मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर सीसीटीवी, वेबकास्टिंग और ड्रोन से भी मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के साथ ही मतदान प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ हो।

Diarch GO

जिला प्रशासन लगातार मतदाताओं से अपील कर रहा है कि वे निर्भीक और समय पर मतदान केंद्र पहुंचे और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाएं। चुनाव आयोग ने भी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे मतदान शांतिपूर्ण, जागरूक और जिम्मेदार तरीके से करें।

विशेषकर युवाओं और महिलाओं में मतदान को लेकर उत्साह इस बार कहीं अधिक देखा जा रहा है। यही नहीं, दिव्यांग और बुज़ुर्ग मतदाताओं की सहूलियत के लिए बूथों पर व्हीलचेयर, रैंप और स्वयंसेवक उपलब्ध कराए गए हैं। यह स्पष्ट संदेश है कि बिहार में लोकतंत्र सिर्फ़ काग़जों का नहीं, बल्कि जनता की सक्रिय भागीदारी का महापर्व है।

NSIT
Nsmch

आज का मतदान केवल संख्या का खेल नहीं, बल्कि यह जनता के हक़ और लोकतंत्र की शक्ति को परखने का अवसर भी है।

रिपोर्टर- आशीष कुमार भोजपुर आरा