LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha chunav 2025: बिहार चुनाव में आज थमेगा सियासी शोर, पहले चरण की जंग का आख़िरी रण, नेताओँ की रैलियों से गूंजेगा मैदान

Bihar Vidhansabha chunav 2025
आज थम जाएगा फर्स्ट फेज वोटिंग के लिए चुनाव प्रचार- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar Vidhansabha chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से पहले आज का दिन बेहद अहम है। सियासी बिसात बिछ चुकी है, और अब प्रचार का बिगुल शाम 5 बजे थम जाएगा। आख़िरी दिन भी एनडीए और विपक्ष दोनों ने पूरी ताक़त झोंक दी है। रैलियों, रोड शो और जनसभाओं के ज़रिए मतदाताओं को लुभाने की जद्दोजहद जारी है।

पहला चरण—18 ज़िलों की 121 सीटों पर क़िस्मत का फ़ैसला

छह नवंबर को पहले चरण में 18 ज़िलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। कुल 3 करोड़ 75 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जो 1314 प्रत्याशियों की तक़दीर ईवीएम में कैद करेंगे।

चुनाव आयोग ने अपने पर्यवेक्षकों को स्पष्ट हिदायत दी है कि मतदान को लोकतंत्र का “त्योहार” बनाया जाए—मतदाताओं को बड़े पैमाने पर बूथ तक पहुँचने के लिए प्रेरित किया जाए। मोबाइल जमा सुविधा, नई वीआईएस पर्ची, ECINet ऐप की लोकप्रियता बढ़ाने, शत-प्रतिशत वेबकास्टिंग और मतदान रिपोर्टिंग की सख़्त निगरानी के आदेश दिए गए हैं।

चुनाव आयोग की कड़ी तैयारी, सुरक्षा और पारदर्शिता पर जोर

पहले चरण में 121 सामान्य, 18 पुलिस और 33 व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।कुल 45,324 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 36,733 ग्रामीण क्षेत्र में और 8,608 शहरी क्षेत्र में हैं। दिलचस्प बात यह है कि 926 बूथों का संचालन महिलाओं द्वारा और 107 बूथों का संचालन दिव्यांगजनों द्वारा किया जाएगा। साथ ही 320 मॉडल बूथ भी बनाए गए हैं, जहां औसतन 827 मतदाता अपने मत देंगे।

NSIT
Nsmch

सियासी महासमर—शाह, राजनाथ और नड्डा मैदान में

आज एनडीए के लिए बड़ा दिन है। गृहमंत्री अमित शाह की आज तीन जनसभाएँ, जेपी नड्डा की जनसभा और गया में रोड शो प्रस्तावित है। वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पटना के फतुहा और राघोपुर समेत चार स्थानों पर सभा करेंगे। विपक्ष भी पीछे नहींराजद और कांग्रेस गठबंधन ने भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रोड शो और नुक्कड़ सभाओं से माहौल गरमाया हुआ है।

आंकड़ों की ज़मीन पर दिलचस्प मुकाबला

क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे छोटा बांकीपुर विधानसभा (16.239 वर्ग किमी) है, जबकि सबसे बड़ा सूर्यगढ़ा (624.751 वर्ग किमी)।सबसे कम मतदाता बरबीघा (2,31,998) और सबसे ज़्यादा दीघा (4,57,657) विधानसभा में हैं।सबसे अधिक प्रत्याशी कुढ़नी और मुज़फ़्फ़रपुर सीटों पर (20-20), जबकि सबसे कम प्रत्याशी (5-5) भोरे, अलौली और परबत्ता में मैदान में हैं।अब सबकी निगाहें 6 नवंबर पर टिकी हैं जब ईवीएम तय करेगी सियासी तक़दीर।