LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: पहले चरण में 121 सीटों पर वोटिंग तेज, कड़ी के बीच सुबह 11 बजे तक 27.65 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सुबह 11 बजे तक बिहार में 27.65 फीसदी से अधिक मतदान हो चुका है।...

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: पहले चरण में 121 सीटों पर वोट
कड़ी के बीच सुबह 11 बजे तक 27.65 फीसदी मतदान- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए  मतदान जारी है। 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। जनता लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है।चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सुबह 11 बजे तक बिहार में  27.65 फीसदी से अधिक मतदान हो चुका है।मोकामा में 26.8 फीसदी वोट पड़े है तो समस्तीपुर में 25.11 फीसदी वोट पड़े हैं। आरा में 21.24 तो तरारी में 27.1 फीसदी वोटिंग हुई है। बेगूसराय विधानसभा में अब तक के मतदान 30.37%  वोटिंग हुई है।

मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रखने के लिए चुनाव आयोग ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। राज्यभर में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त फोर्स, साथ ही हवाई निगरानी और ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है। आयोग की अपील की बदौलत ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों तक मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

सुबह 11 बजे तक पड़े 27.65% वोट

चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सुबह 11 बजे तक बिहार में 27.65 फीसदी से अधिक मतदान हो चुका है। चुनाव आयोग इस बार पिछली बार की तुलना में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यापक अभियान चला रहा है। जागरूकता कार्यक्रमों का प्रभाव भी मतदान केंद्रों पर भीड़ के रूप में नजर आ रहा है।

इस चरण की वोटिंग कई दिग्गजों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेगी। तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और नीतीश सरकार के 16 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। वोटिंग खत्म होते ही इन बड़े नामों की सियासी किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी।

NSIT
Nsmch

मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

आज के मतदान से जो तस्वीर उभर रही है, उसने बिहार की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। अब सबकी निगाहें इस सवाल पर टिक गई हैं कि क्या इस बार बिहार रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग का गवाह बनेगा?

रिपोर्ट- नरोत्तम कुमार