LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

बिहार के सियासी जंग के दूसरे चरण के प्रचार के लिए आज शाम थम जाएगा शोर, 122 सीटों पर 11 नवंबर को होगा मतदान , दाव पर 1302 उम्मीदवारों की किस्मत

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार रविवार शाम 6 बजे थम जाएगा। मतदान की समाप्ति से 48 घंटे पहले आज यानी 9 नवंबर की शाम 6 बजे तक ही चुनाव प्रचार होगा।

बिहार के सियासी जंग के दूसरे चरण के प्रचार के लिए आज शाम थम
बिहार के सियासी जंग के दूसरे चरण के प्रचार के लिए आज शाम थम जाएगा शोर- फोटो : reporter

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार रविवार शाम 6 बजे थम जाएगा। मतदान की समाप्ति से 48 घंटे पहले आज यानी 9 नवंबर की शाम 6 बजे तक ही चुनाव प्रचार होगा।आख़िरी 24 घंटे में नेताओं और उम्मीदवारों ने पूरा ज़ोर लगा दिया है। माइक्रो रैलियां, घर-घर जनसम्पर्क, सोशल मीडिया, रोड शो, सबकुछ एक ही लक्ष्य के साथ यानी वोट को गोलबंद करने के लिए  तमाम दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

1302 उम्मीदवार मैदान में जिनमें 1165 पुरुष,136 महिला,1 थर्ड जेंडर शामिल है।इस चरण में 20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्रों में 11 नवंबर को मतदान होना है। इनमें 101 सामान्य सीटें, 19 अनुसूचित जाति,2 अनुसूचित जनजाति सीटें हैं। हर बूथ पर औसतन 815 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।दूसरे चरण के चुनाव में सबसे ज्यादा 22-22 प्रत्याशी इन 3 सीटों पर यानी चैनपुर (कैमूर), सासाराम (रोहतास),गया शहर (गया) में हैं । सबसे कम 5-5 प्रत्याशी लौरिया, चनपटिया (प. चंपारण),रक्सौल, सुगौली (पू. चंपारण), त्रिवेणीगंज (सुपौल), बनमनखी (पूर्णिया) में हैं।

दूसरे चरण के लिए कुल 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें  5326 शहरी और 40,073 ग्रामीण हैं।इनमें 595 बूथ सिर्फ़ महिलाओं द्वारा संचालित,91 बूथ दिव्यांग जनों द्वारा संचालित,316 मॉडल बूथ,45,388 सामान्य बूथ, 11 सहायक बूथ हैं। हर जगह वेबकास्टिंग चुनाव आयोग ने कही है। दूसरे चरण में 3,70,13,556 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 1,95,44,041 पुरुष, 1,74,68,572 महिला और 943 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र मखदुमपुर (2,47,574 मतदाता) है तो सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र: हिसुआ (3,67,667 मतदाता) है।चौंकाने वाली बात है कि सभी 122 सीटों पर 2 लाख से अधिक वोटर है। 

NSIT
Nsmch

शनिवार को देश की राजनीति के बड़े चेहरे बिहार में उतरे, जिनमें पीएम नरेंद्र मोदी, प्रियंका गांधी, सीएम नीतीश कुमार,इंडिया गठबंधन के नेता तेजस्वी यादव,लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान शामिल थे।सबने अपनी-अपनी सभाओं में जमकर हमला बोला और वोटरों को लुभाने की कोशिश की।आज शाम 6 बजे चुनावी शोर थम जाएगा, लेकिन वोट की घंटी 11 नवंबर को बजेगी।अब सबकी नज़र इस बात पर टिकी है भीड़ किस ओर जाएगी  सत्ता की तरफ़ या बदलाव की तरफ़?