LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: पहले दिया टिकट अब पार्टी से निकाला, लालू-तेजस्वी ने इस राजद नेता को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह

Bihar Election 2025: लालू -तेजस्वी ने जिस राजद नेता को पहले टिकट दिया था अब उसे ही 6 सालों के लिए पार्टी से निकाल दिया है। राजद सुप्रीमो के आदेश पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

लालू-तेजस्वी
राजद नेता 6 साल के लिए निष्कासित - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में अंदरूनी खींचतान तेज हो गई है। जेडीयू, बीजेपी के बाद अब राजद में भी अनुशासनहीनता को लेकर कार्रवाई हुई है। दरभंगा की गौड़ा बौराम सीट से राजद नेता मो. अफजल अली खान को पार्टी विरोधी गतिविधियों और हठधर्मिता के आरोप में छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। आरजेडी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अफजल अली ने पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन किया और गठबंधन धर्म का सम्मान नहीं किया।

लालू यादव ने पार्टी से निकाला 

आरजेडी ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि गौड़ा बौराम सीट इंडिया गठबंधन के तहत विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को दी गई थी। गठबंधन के निर्णय के अनुसार वीआईपी उम्मीदवार संतोष सहनी को समर्थन देना था। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देश के बावजूद अफजल अली से उम्मीद की गई थी कि वे गठबंधन की एकजुटता बनाए रखेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

गठबंधन के खिलाफ जाने पर कार्रवाई 

पार्टी के मुताबिक, अफजल अली ने न केवल गठबंधन के निर्णय की अनदेखी की, बल्कि अपना नामांकन भी वापस नहीं लिया। इसके चलते पार्टी ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासन का निर्णय लिया है। यह कदम पार्टी नेतृत्व के निर्देशों की अवहेलना और एनडीए गठबंधन को लाभ पहुंचाने की कोशिशों को देखते हुए उठाया गया है।

जानिए पूरा मामला 

बताया जा रहा है कि राजद ने शुरू में अफजल अली को गौड़ा बौराम से पार्टी सिंबल देकर उम्मीदवार बनाया था, लेकिन बाद में सीट वीआईपी को दे दी गई। तेजस्वी यादव ने भी उन्हें वीआईपी प्रत्याशी के पक्ष में बैठने की सलाह दी थी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। इससे पहले भी राजद अनुशासनहीनता के मामलों में 37 नेताओं को पार्टी से बाहर कर चुकी है।

NSIT
Nsmch