LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में हेलीकॉप्टर पर खर्च हुए 72 करोड़ रुपए, 3 हजार घंटे तक उड़ते रहे नेता, हर दिन इतनी उड़ानें

Bihar Election 2025: बिहार में अब चुनाव शोर थम गया है, सभी 14 नवंबर का इंतजार कर रहे हैं। चुनाव प्रचार में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। चुनाव प्रचार में केवल हेलीकॉप्टर पर 72 करोड़ से अधिक खर्च किए गए हैं....

हेलीकॉप्टर
हेलीकॉप्टर पर 72 करोड़ खर्च- फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव का शोर अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है। दोनों चरणों का मतदान खत्म हो चुका है। सबकी निगाहें अब 14 नवंबर पर है। 14 नवंबर को फाइनल हो जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार बनती है। बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा 6 अक्तूबर को हुई थी। 6 नवंबर को पहले चरण और 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान हुआ। दोनों चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। चुनाव प्रचार का शोर 9 नवंबर को थम गया था। चुनाव प्रचार के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष को करीब 1 महीने का वक्त मिला। 

14 नवंबर को मतगणना 

1 महीने में एनडीए और महागठबंधन की ओर से जबरदस्त चुनाव प्रचार किया गया। राजनीतिक दलों के हेलीकॉप्टरों और चौपरों की उड़ानों से आसमान गूंजता रहा। अब आसमान में भी शांति है। सभी राजनेता 14 नवंबर का इंतजार कर रहे हैं। बिहार में राजनीतिक दलों ने हेलीकॉप्टर से चुनाव प्रचार के लिए 72 करोड़ से अधिक रुपए खर्च किए।

हेलीकॉप्टरों पर 72 करोड़ रुपये से अधिक खर्च

रिपोर्ट के मुताबिक, इस चुनावी मौसम में राजनीतिक दलों ने हेलीकॉप्टर प्रचार पर 72 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए। 16 अक्टूबर के बाद से पटना एयरपोर्ट पर उड़ानों में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई। एनडीए, महागठबंधन और अन्य दलों ने सत्ता की जंग जीतने के लिए आसमान को भी रणक्षेत्र बना डाला।

प्रतिदिन औसतन 25 हेलीकॉप्टर उड़ान पर

आंकड़ों के अनुसार,पटना एयरपोर्ट से प्रतिदिन औसतन 25 हेलीकॉप्टर उड़ान भरते रहे। अब तक 600 से अधिक हेलीकॉप्टर और 40 चौपर उड़ चुके हैं। लैंडिंग और डिपार्चर मिलाकर 1,200 से अधिक हेलीकॉप्टर और 80 चौपर मूवमेंट दर्ज किए गए। 

NSIT
Nsmch

प्रति हेलीकॉप्टर रोजाना 12 लाख रुपये खर्च

प्रचार के दौरान एक हेलीकॉप्टर पर प्रतिदिन जीएसटी समेत लगभग 12 लाख रुपये खर्च हुए। प्रत्येक हेलीकॉप्टर ने रोजाना औसतन 4 से 5 घंटे की उड़ान भरी, यानी कुल मिलाकर 3,000 घंटे से अधिक की हवाई उड़ानें हुईं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस बार के चुनाव में हेलीकॉप्टर और चौपर प्रचार ने राजनीति को नया आयाम दिया है। हालांकि, नतीजे आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस भारी खर्च और हवाई प्रचार का वास्तविक फायदा किस दल को मिला।