LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: कल शाम से थम जाएगा बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार का शोर, दूसरे चरण के मतदान के लिए इतने सुरक्षा कर्मी तैनात, इन विधानसभा सीटों पर होगी वोटिंग

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा के 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होना है। दूसरे चरण के मतदान के लिए कल यानी 9 नवंबर की शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार का शोर गुल समाप्त हो जाएगा। 14 नवंबर को मतगणना होगी।

बिहार चुनाव
दूसरे फेज के लिए तैयारी तेज - फोटो : News4nation

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर दिया गया है। 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। 9 नवंबर यानी कल शाम 6 बजे से चुनावी शोर समाप्त हो जाएगा। शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। दूसरे चरण के मतदान के लिए केंद्रीय बलों की 1650 कंपनियां और बिहार पुलिस के करीब चार लाख जवान तैनात किए गए हैं। पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय बलों के साथ स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वाहनों की चेकिंग के साथ-साथ फरार चल रहे कुख्यात अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है।

20 जिलों के 122 सीटों पर मतदान 

पुलिस मुख्यालय ने सभी 20 जिलों के एसपी को निर्देश दिया है कि वे केंद्रीय बलों के साथ मिलकर छापेमारी अभियान तेज करें। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को एसपी और आला अधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक भी की गई। पुलिस मुख्यालय में दूसरे चरण की मॉनिटरिंग के लिए विशेष टीम तैनात की गई है।

डीजीपी का बड़ा बयान 

डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि चुनाव के पहले और मतदान के दौरान जो भी व्यक्ति गड़बड़ी करेगा, उसे तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर के जिलों को करीब 3,000 अपराधियों की सूची भेजी है। चुनाव की घोषणा के बाद से पुलिस ने राज्यभर में ‘ऑपरेशन क्लीन’ चलाकर फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की है। वहीं, अवैध हथियारों की बरामदगी के लिए ‘ऑपरेशन जखीरा’ भी चलाया गया।

एक महीने में 50 हजार बदमाश गिरफ्तार 

पिछले एक महीने में पुलिस ने 50 हजार से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 809 हथियार और 3,409 गोलियां बरामद की गईं। जनवरी से अब तक ढाई लाख अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। डीजीपी ने मतदाताओं से अपील की कि वे पहले चरण की तरह ही निर्भीक होकर मतदान करें, क्योंकि सुरक्षा की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है।

NSIT
Nsmch