LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

बिहार में बंपर मतदान, दूसरे चरण में पहले 4 घंटे में वर्ष 2020 के मुकाबले 12 फीसदी से ज्यादा वोटिंग, किशनगंज ने तोड़ा रिकॉर्ड

Bihar Election Phase 2 Turnout vote percentage
Bihar Election Phase 2 Turnout vote percentage- फोटो : news4nation

Bihar Election : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं ने जमकर मतदान किया है। सुबह 11 बजे तक 20 जिलों की 122 सीटों पर औसतन 31.38 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई, जो 2020 में इसी समय हुए 19.37 फीसदी मतदान से करीब 12.01 प्रतिशत अंक अधिक है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी किशनगंज (15.11%), पूर्वी चंपारण (14.12%) और रोहतास (13.93%) में दर्ज की गई।  



बिहार में दो चरणों में हो रहे चुनाव में पहले चरण में 6 नवम्बर को 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था. वहीं दूसरे चरण में मंगलवार को 122 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. सुबह 11 बजे तक पश्चिम चंपारण में 32.39, पूर्वी चंपारण में 32.16, शिवहर में 31.58, सीतामढ़ी में 29.81, म्धुब्निमे 28.66, सुपौल में 31.69, अररिया में 31.88, किशनगंज में 34.74, पूर्णिया में 32.94, कटिहार में 30.83, भागलपुर में 29.08, बांका में 32.91, कैमूर में 31.98, रोहतास में 29.8, अरवल में 31.07, जहानाबाद में 30.36, औरंगाबाद में 32.88, गया में 34.07, नवादा में 29.02 और जमुई में 33.96 फीसदी मतदान हुआ है. 

Diarch GO



राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार महिला और युवा मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी ने मतदान प्रतिशत में बड़ा उछाल लाया है। ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही लंबी कतारें दिखीं। बढ़ते मतदान को देखकर यह स्पष्ट है कि बिहार का मतदाता इस बार बदलाव और भागीदारी दोनों के मूड में है।



इसके पहले सुबह सात बजे से 9 बजे तक प्रदेश में 14.55 फीसदी मतदान हुआ। सूबे के 20 जिलों की 122 सीटों पर शाम 6 बजे तक मतदान होगा।  ऐसे मतदान को लेकर सुबह 7 बजे से ही वोटरों में उत्सा देखा जा रहा है. 

NSIT
Nsmch



चुनाव आयोग के अनुसार, इस चरण में 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इनमें 1 करोड़ 95 लाख 44 हजार 041 पुरुष और 1 करोड़ 74 लाख 68 हजार 572 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 11 सहायक बूथ भी हैं।