LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Election Exit Poll : ‘चिराग’ की लौ पड़ी कमजोर! बिहार में धुंधली हो रही है लोजपा की रोशनी, रिजल्ट के पहले बड़ा झटका

Bihar Election Exit Poll : बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अब मतगणना को लेकर तैयारी तेज है। मतदान के बाद एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं। एग्जिट पोल कहीं ना कहीं चिराग की टेंशन बढ़ा रही है...

चिराग पासवान
चिराग की कमजोर पड़ी लौ ?- फोटो : social media

Bihar Election Exit Poll :  बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों का मतदान खत्म हो चुका है। राज्य में इस बार रिकॉर्ड 66.91 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं मतदान के बाद अब कई एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आई हैं। अधिकतर एजेंसियों के एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही है तो वहीं कई एजेंसियां कांटे की टक्कर दिखा रही हैं। इन एग्जिट पोल में ना तो एनडीए को बहुमत मिल रहा है और ना ही महागठबंधन को। एग्जिट पोल के अनुसार राजद एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। कुछ एजेंसियां बीजेपी को बड़ी पार्टी बता रही है।  

14 नवंबर को आएगा रिजल्ट 

सभी नेताओं और दलों की निगाहें अब 14 नवंबर पर है। 14 नवंबर को राज्य के 46 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती होगी। मतगणना को लेकर तैयारी तेज हो गई है। एग्जिट पोल में एनडीए को 145-160 सीट, महागठबंधन को 73 से 91 सीट तो अन्य को 5 से 10 सीट दी है। बीजेपी 72 से 82 सीट, जदयू 59 से 68 सीट जीत सकती है तो वहीं राजद 51 से 63, कांग्रेस 12 से 15 सीट जीत सकती है। हम बात करते हैं लोकसभा चुनाव में 100 फीसदी स्ट्राइक रेट रखने वाले चिराग पासवान की। 

Diarch GO

चिराग की बढ़ी टेंशन

कई एजेंसियों के एग्जिट पोल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की टेंशन को बढ़ा सकते हैं। चिराग पासवान ने लोकसभा में अपनी स्ट्राइक रेट के हिसाब से सीट की मांग की थी। उन्हें पार्टी की गठबंधन में 29 सीटें मिली थीं लेकिन एक प्रत्याशी के नामांकन रद्द होने से उनकी पार्टी 28 सीटों पर चुनाव लड़ीं यानी 28 सीटों पर नतीजे आएंगे। एजेंसियों की एग्जिट पोल को देखे तो चिराग की पार्टी का प्रदर्शन पिछले चुनाव से तो बेहतर रहेगा लेकिन उन्हें खाते में कम सीटें आती दिख रही है। 

चिराग को मिल रही इतनी सीटें 

चिराग पासवान ने दावा किया था उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव की तरह ही 100 फीसदी स्ट्राइक रेट से चुनाव जीतेंगे। सभी एग्जिट पोल 12 से 14 सीट चिराग को दे रहे हैं। पांच प्रमुख सर्वे एजेंसियों के अनुसार चिराग पासवान की पार्टी को इस बार पिछले चुनाव की तुलना में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। इनमें चाणक्य ने एलजेपी रामविलास को सबसे अधिक 14 से 19 सीटें दी हैं, जबकि Matrize-IANS ने सबसे कम 7 से 9 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। सर्वे एजेंसी की अनुमानित सीटें देखे तो मैट्रिज़-आईएएनएस 7–9, चाणक्य 14–19, पोल डायरी 12–16, टीआईएफ रिसर्च 12–14 और पोलस्ट्रैट 9–12 सीटें दे रही है। 

NSIT
Nsmch

2020 में अकेले लड़ी थी पार्टी

गौरतलब है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी ने अकेले 135 सीटों पर मैदान में उतरकर किस्मत आजमाई थी। हालांकि उस चुनाव में एलजेपी केवल एक सीट (मटिहानी, बेगूसराय) पर जीत दर्ज कर सकी थी। तब उनके अलग लड़ने से नीतीश कुमार की जेडीयू को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था। इस बार लोजपा (रा) एनडीए के साथ है, जिससे चिराग पासवान को राजनीतिक रूप से बड़ा फायदा मिल सकता है। अब सबकी निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब मतगणना के नतीजों से तय होगा कि एग्जिट पोल के ये आंकड़े कितने सटीक साबित होते हैं।